एसएसपी माहिल ने पुलिस लाइन अस्पताल के एसएमओ डा. लखवीर सिंह के डीएचओ बनने पर बधाई, दी

by

होशियारपुर : जिला पुुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह की नियुक्ति पर बधाई देते हुए बतौर डी.एच.ओ भी शानदार सेवाएं यकीनी बनाने की कामना करते हुए कहा कि डा. लखवीर सिंह की ओर से पुलिस लाइन अस्पताल में दी गई बेमिसाल सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

एस.एस.पी की ओर से डा. लखवीर सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय में बधाई देने पहुंचे डी.एस.पी मुनीश शर्मा ने कहा कि बतौर एस.एम.ओ डा. लखवीर सिंह ने पुलिस लाइन अस्पताल की कायाकल्प करते हुए बहुत ही सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं यकीनी बनाई व कोविड-19 की महामारी के दौरान भी पूरे जज्बे व शिद्दत से लोक सेवा में अहम योगदान डाला। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से डा. लखवीर सिंह के पुलिस लाइन अस्पताल में करीब 7 वर्ष पूरी तनदेही व लगन से डयूटी करने के साथ-साथ न सिर्फ पुलिस कर्मचारियों व बल्कि आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं यकीनी बनाने को याद रखा जाएगा। कोविड-19 संकट के दौरान दी सेवाओं के बदले डा. लखवीर सिंह को बेमिसाल सेवाओं के लिए डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस आनर अवार्ड मिलने की बात करते हुए डी.एस.पी मुनीष कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस लाइन अस्पताल में डा. लखवीर सिंह के प्रयासों से आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ एयर कंडीशनर वार्ड में 10 बैडों का प्रबंध है जो कि जरुरत पडऩे पर मरीजों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सी.एस.आर फंडों के माध्यम से एंबुलेंस भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जिससे अस्पताल का बुनियादी ढांचा और मजबूत हुआ है।

इस मौके पर डा. लखवीर सिंह ने एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल की ओर से समय-समय पर जरुरी सहयोग को यकीनी बनाने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला पुलिस की ओर दिया गया सहयोग उनकी सेवाओं का अटूट हिस्सा रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं स लैस है जहां, 6 चैनल ई.सी.जी मशीन, कोरोना के आर.टी.पी.सी.आर ट्रूनाट व रैपिड टैस्टों का पूरा इंतजाम है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन व इसके आस-पास के इलाकों के निवासियों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार की ओर से पुलिस लाइन फ्लैटों में टीकाकरण सैंटर भी स्थापित कर दिया गया है, जिससे लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।

—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रो पदार्थों की रात दिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में काले कपडे पहन रखी प्रदर्शन किया

माहिलपुर – पेट्रो पदार्थों की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर लेबर पार्टी के प्रधान जयगोपाल धीमान की अगुवाई में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष...
article-image
पंजाब

मौसम विभाग का अलर्ट : माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना :

चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने शनिवार से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।  माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में पड़ते 17 जिलों में ज्यादातर जगहों पर तेज गरज व चमक...
article-image
पंजाब

LPU से चितकारा तक छात्र प्रदर्शन : दावों और तथ्यों के बीच उलझा पूरा मामला…जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ । पंजाब की दो प्रमुख निजी यूनिवर्सिटियों में करीब 48 घंटे के भीतर हुए छात्र प्रदर्शनों ने राज्य में निजी शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट सूचनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!