भतीजे ने बुआ के साथ किया बलात्कार : चाकू की नोक पर

by

राजकोट, 26 सितम्बर
जिला राजकोट के धोराजी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां की रहने वाली एक विधवा महिला से उसके सौतेले भतीजे द्वारा दो बार चाकू की नोक पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। अपने भाई के साथ रह रही विधवा महिला घर में अकेली थी जब रात को सौतेले भतीजे ने आकर विधवा महिला को चाकू दिखा कर डरा धमका कर बलात्कार किया। दो दिन के बाद वह फिर घर आया तथा दुष्कर्म करने के बाद सोने के गहने व नकदी लेकर फरार हो गया। इसके साथ ही भतीजे ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीडि़ता द्वारा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के बाद धोराजी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव बहारपुरा एक्सटेंशन की रहने वाली 40 वर्षीय विधवा महिला ने धोराजी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पांच साल पहले अपने पति की मौत हो जाने के बाद अपने भाई के साथ रहती थी। इस दौरान 11 अगस्त को उसका भाई जेतपुर मेले पर गया हुआ था, जब वह घर में अकेली थी तथा उसका सौतेला भतीजा दिलीप खिमजी परमार उसके खल पहुंच गया तथा चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वह महिला के सोने के गहने व नकदी लेकर फरार हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर

झूठी गारंटियों और टैक्स के बोझ से जनता त्रस्त 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर छीनी पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही बिजली मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के बीच आने से लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी बाल विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय माध्यमिक...
article-image
पंजाब

प्रदेश के सभी जिलों में एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी  किए गए नियुक्त: जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन ने गढ़शंकर में अलग-अलग स्थानों का किया दौरा – अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर – कहा, आयोग की ओर से...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर की ऐतिहासिक जीत प्राप्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लुधियाना में आयोजित 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में होशियारपुर जिले के विद्या मंदिर स्कूल की खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम को हरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह होशियारपुर ज़िले के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!