17, 19 व 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

by
ऊना :   पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ऊना, राघव शर्मा ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17, 19 व 21 जनवरी को संबंधित पंचायतों के क्षेत्राधिकार में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। डीसी ने बताया कि मतदान वाले दिन संबंधित पंचायतों के क्षेत्राधिकार में पड़ते सभी सरकारी कार्यालय, निगम, बोर्ड, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए वैतनिक अवकाश रहेगा। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा। इसके लिए कर्मचारी को संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रमाण पत्र लाना होगा कि कर्मचारी ने वास्तव में मतदान किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ किया : मशरूम की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों, उत्पादकों, उद्यमियों और उद्योगों को एक मंच पर आने का किया आह्वान

एएम नाथ।  सोलन  :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मशरूम की जीवन अवधि (शेल्फ लाइफ) बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीत की हैट्रिक पूरी : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में किया क्लीन स्वीप

एएम नाथ। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में भावपूर्ण जागरण का आयोजन : आयोजन में गायक रोशन प्रिंस और अनंतपाल बिल्ला ने अपने भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में किया सराबोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. शिक्षा और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. (डॉ.) सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य स्मृति में बुधवार रात हरोली के बाथू स्थित राजीव गांधी सुविधा केंद्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ : विधायक रायजादा ने युवाओं को पटका पहनाकर किया सम्मानित

ऊना : हिमाचल के ऊना विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को अजौली गांव के युवाओं के साथ बैठक की। इस दौरान 12 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए हाथ का दामन...
Translate »
error: Content is protected !!