सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक : महिलाओं को पोषण माह तथा संवैधानिक अधिकारों बारे किया जागरुक

by

ऊना, 28 सितंबर – पोषण माह के तहत आज कल्याण भवन ऊना में लोहे की कड़ाही अभियान तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नीलम कुमारी ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। सभी को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों व उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, असहाय मातृ संबल योजना, गरिमा, संबल, नवजीवन व अन्य योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता त्रिशला देवी को विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई तथा 6 माह के 5 बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया और पोषण शपथ के साथ साथ पोषण रैली का आयोजन भी किया गया।
इसके अलावा समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। इन लाभार्थियों को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना सतनाम सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, वरिष्ठ सहायक रमेश वालिया, पर्यवेक्षक सुलिंदर पाल कौर, मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, सुमन बाला, नानकी देवी, कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, सहायक साक्षी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति ने 32 लाख 10 हजार रुपये का बजट पारित किया है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी एवं एसपी ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस : मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा में विशेष कार्यक्रम

शिमला, 16 अगस्त – जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने आज मॉर्डन चिल्ड्रन होम मशोबरा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में 6 अप्रैल को होगी नाकारा वस्तुओं की नीलामी

एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन चंबा में होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में भाग ले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा में हिमाचल प्रदेश में चली चुनावी जंग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही प्रदेश के नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे और सोशल मीडिया को अपने...
Translate »
error: Content is protected !!