रेबीज एक वायरल डिजीज है जो कुत्ता, बिल्ली तथा बंदर के काटने से होती : सीएमओ डाॅ मंजू बहल

by

ऊना, 28 सितंबर: विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना के वार्ड 10 में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि यह दिवस रेबीज के वायरस के प्रभाव व इसकी रोकथाम हेतू जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रेबीज एक वायरल डिजीज है जो कुत्ता, बिल्ली तथा बंदर के काटने से होती है। सीएमओ ने बताया कि कुत्ते की लार में लासा वायरस होता है जिससे रेबीज फैलती है। उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने पर 24 घंटों के अंदर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसके अलावा पालतू कुत्ता, बिल्ली आदि का समय-समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए।
इस मौके पर भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, वार्ड 10 ऊना की पार्षद उर्मिला देवी सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डायलिसिस सेंटर का भुगतान करे सरकार, सिर्फ आश्वासन से नहीं होगा उपचार : जयराम ठाकुर

एंबुलेंस चालकों की समस्याओं का भी समाधान करे सरकार,   केंद्र सरकार ने एक हफ्ते में तीन सीसीयू और एक ईएसआईसी अस्पताल हिमाचल को दिए एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन्यवाद सीएम साहब : 30 साल में दूध खरीद रेट 18 रुपये बढ़ा, आपने एक साल में 6 रुपये बढ़ाया

दूध उत्पादकों ने दूध खरीद रेट को एकमुश्त छः रुपये बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद के दौरान विभिन्न दुग्ध सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मदभागवत कथा के श्रवण से मौत के भय से मिलती है मुक्ति : सोने का मुकुट पहनने के बाद राजा परीक्षित ने तपस्या कर रहे ऋषि के गले में डाला सांप

ऋषि के बेटे ने जब अपने पिता का निरादर देखा तो उन्हें राजा को दिया था शाप बीबीएन, 01 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के मजरू में प्रीतम पाल ठाकुर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा PWD में नया नेतृत्व, जीत सिंह ठाकुर ने संभाली कमान

लोक निर्माण विभाग चंबा में नई गति, विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई दिशा एएम नाथ, चंबा : लोक निर्माण विभाग (PWD) चंबा में नया नेतृत्व स्थापित हो गया है। विभाग की कमान अब जीत...
Translate »
error: Content is protected !!