जिला में 895 फूड लाइसेंस व 9957 फूड बिजनेस ऑपरेटरः एडीसी

by

ऊना, 28 सितंबर: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहाकार समिति की तीसरी तिमाही की बैठक आज एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में एडीसी ने बताया कि जिला में लगभग 895 फूड लाइसेंस ऑपरेटर और 9957 फूड बिज़नेस ऑपरेटर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक्ट के तहत पंजीकृत है। एडीसी ने बताया कि खाद्य निर्माताओं को प्रत्येक वर्ष वार्षिक रिटर्न जमा करवानी होती है, रिटर्न न भरने पर खाद्य निर्माताओं को जुर्माने के साथ रिटर्न भरनी होती है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनाने के लिए www.foscos.fssai.gov.in वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत जिला में 1 अप्रैल से अब तक 88 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 9 सैंपल मिस ब्रैंड्ड जबकि 5 नमूने गुणवत्ता मानकों में ठीक नहीं पाए गए, जिसके तहत खाद्य निर्माताओं को एक्ट के अनुसार जुर्माना डाला गया। एडीसी ने कहा कि मीड डे मील, आंगनबाड़ी व आबकारी एवं कराधान के लिकर वेंडर भी एक्ट की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने इन सभी को भी बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस के तहत पंजीकरण करवाने को कहा। एडीसी ने बताया जिला में फूड सेफ्टी की ओर से न्यू पहल बी ईट राईट कैंपस की शुरूआत की गई है जिसके तहत जिला में पांच कैंपसों को ईट राईट घोषित किया जाएगा तथा 50 होटल, रैस्टोरेंट या ऑपरेटरों की हाइजिन रेटिंग की जाएगी। इसके अलावा दुकानों व होटलों में रिफाईंड तेल को तीन बार से अधिक प्रयोग में लाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
एडीसी ने बताया कि रूको अभियान के तहत सरकार इस तेल की 30 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिजनेस ऑपरेटरों से खरीद कर रही है। इस तेल का प्रयोग बायो डीजल के लिए किया जाता है। जिला में अब तक दुकानदारों व होटलों से लगभग 350 लीटर तेल एकत्रित किया गया है। एडीसी ने बिजनेस ऑपरेटरों से अपील की है कि वे रिफाईंड तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक न करें। तीन बार प्रयोग किए हुए तेल का रूको अभियान के तहत सरकार को दें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, डीएफएससी राजीव शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – डीसी राघव शर्मा

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – उपायुक् ऊना, 5 जनवरी – जिला मुख्यालय ऊना में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति कर रही कांग्रेस, आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार : बिक्रम ठाकुर

दस गारंटियों और बढ़ते कर्ज पर जवाब दे सुक्खू सरकार, भाजपा विधायक ने उठाए सवाल एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!