दो सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया

by

लुधियाना : निजी पलों की तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर दो सगे भाई 20 वर्षीय लडक़ी का शारीरिक शोषण करते रहे। इन मुलजिमों में से एक ने चंडीगढ़ के होटल में ले जाकर लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया। बुरी तरह से सहमी लडक़ी ने पहले तो इस मामले में चुप्पी बनाए रखी, पर बाद में उसने पुलिस के पास शिकायत दी।
थाना मोती नगर की पुलिस ने पीडि़त लडक़ी के बयान पर नत्था सिंह दा वेहड़ा मुस्लिम कालोनी के निवासी बहादर सिंह तथा नरेन्द्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म मामले पर्चा दर्ज किया है। थाना मोती नगर की पुलिस को जानकारी देते हुए पीडि़त लडक़ी ने बताया कि वह मोती नगर इलाके में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। इस दौरान वेहड़े में रहने वाले बहादर सिंह नामक नौजवान के साथ लडक़ी की मुलाकात हो गई। कुछ दिन पहले बहादर सिंह लडक़ी को अकेला देखकर घर में दाखिल हो गया और उसे बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में किसी को बताने को लेकर लडक़ी को धमकी दी गई। कुछ दिनों के बाद बहादर सिंह का भाई नरेन्द्र लडक़ी के पास आया और उसके निजी पलों की तस्वीरें वायरल करने की उसे धमकी देने लगा। जिसकी आड़ में नरेन्द्र सिंह लडक़ी को चंडीगढ़ होटल में ले गया और उसके द्वारा भी लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया गया। इस पूरे मामले को लेकर लडक़ी ने पुलिस के पास शिकायत की और अब पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु की है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मुलजिम बहादर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं नरेन्द्र की तलाश शुरु की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की माॅडल की अश्लील वीडियो वायरल : ड्रग्स के धंधे से शामिल होने से मना किया तो पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल की …माॅडल के गंभीर आरोप

चंडीगढ़ । पंजाब की एक मॉडल ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने ड्रग्स के धंधे में शामिल होने से मना किया तो पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर बिना सहमति...
article-image
पंजाब

बुजुर्ग दंपती को शिवसेना नेता ने सरेआम पीटा: घर में तोड़फोड़ की, महिला के खींचे बाल

लुधियाना : शिवसेना नेता ने दंपती से मारपीट की है। लुधियाना के हैबोवाल की दुर्गा कॉलोनी इलाके में मकान के विवाद को लेकर शिवसेना नेता ने अपने साथियों के साथ पति-पत्नी के साथ बुरी...
पंजाब

गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में एक साल के योग डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत

होशियारपुर, 5 दिसंबर :  गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के अंतर्गत आज एक साल के योग डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की गई है। इस कोर्स के लिए अब तक 127 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जानकारी देते...
article-image
पंजाब

2 शवों की शनाख्त ना होने पर संस्कार : दसूहा में हुया था 2 दिन पहले सड़क हादसा

दसूहा :गत दिन दसूहा के दाना मंडी में हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जिनके शव को 72 घंटे सिविल अस्पताल में रखा गया लेकिन इनकी किसी भी व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!