जसमीत सिंह को डीएम साइंस तथा संबंधित बीएमज ने 3600 रुपए की नगद राशि तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

by

होशियारपुर :  शिक्षा सचिव माननीय कृष्ण कुमार जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरजीत सिंह तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राकेश कुमार के दिशा निर्देशों के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक तथा जिला स्तरीय साइंस प्रदर्शनी करवाई गई ऑनलाइन करवाई गई इस प्रदर्शनी में सरकारी मिडिल स्कूल पनडोरी बाबा दास के जसमीत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। जसमीत सिंह को डीएम साइंस तथा संबंधित बीएमज ने 3600 रुपए की नगद राशि तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।जसमीत सिंह पुत्र तेजिंदर सिंह ने साइंस अध्यापक संदीप सिंह के मार्गदर्शन में होम एंड इनडोर एयर प्यूरीफायर बनाया जो की घरों में पड़े बेकार पदार्थों से बनाया जा सकता है।जो कि पहले ब्लॉक स्तरीय तथा बाद में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पहले स्थान पर रहा तथा अब राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में वर्किंग मॉडल मुकाबलों में भाग लेगा।डीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि जो अपने आप में नए प्रकार का मॉडल है तथा इसे हम बाद में भी प्रदर्शित करेंगे।इस मौके पर संदीप सिंह साइंस मास्टर तथा गाइड अध्यापक को लॉक डॉन के दौरान अलग-अलग ड्यूटी निभाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया। डीएम सुखविंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह ने लॉकडाउन के दौरान वीडियो बनाकर तथा यूट्यूब के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।जिकार योग्य हैं की संदीप सिंह को अब तक 7 प्रशंसा पत्र मिल चुके हैं।स्कूल इंचार्ज रामस्वरूप ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि साइंस अध्यापक संदीप सिंह पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।इस मौके पर भरत तलवार, सेवा सिंह, नीरज कवर, हरमनप्रीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए जसमीत सिंह द्वारा लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने पर पूरे स्कूल को बधाई दी।इस अवसर पर अजायब सिंह हिंदी मास्टर, चरणजीत सिंह कंप्यूटर अध्यापक, कमलजीत कौर, और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च ऑपरेशन

भास्कर न्यूज । गढ़शंकर । डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां पंजाब पुलिस राज्य भर में कासो ऑपरेशन चला रही है। वहीं गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द जो नशे के लिए मशहूर है...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से मालविंदर सिंह कंग को उम्मीदवार घोषित करने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद- रौड़ी 

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग को लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाने के लिए मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में महान गुरमित समागम 23 फरवरी को : संत बाबा गुरचरण सिंह पंडवा 

*यह गुरमति समागम श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 वे प्रकाश पर्व को समर्पित होगा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा (फगवाड़ा) श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व...
article-image
पंजाब

28.12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, सीमा पार से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़

चंडीगढ़, 24 मई । पंजाब पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से 28.12 किलोग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!