मुख्यमंत्री के परिवार का काफिला, नारेबाजी : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मारे धक्के

by

संगरूर : 1 अक्तूबर:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने जिले में उनकी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर, उनके माता तथा हलके से विधायक नरेन्द्र कौर भराज को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इस मौके पर उनके खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई।
वर्णनीय है कि अपनी मांगों को लेकर पूर्व सीओजी सैनिकों द्वारा संघर्ष किया जा रहा था तथा इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी के काफिले को घेर कर जबरदस्त नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा तथा प्रदर्शनकारियों को धक्के मारे गए। हालांकि इस मौके प्रदर्शनकारी यह कहते नजर आए कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक प्रदेश सरकार का विरोध जारी रहेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी तथा उनकी माता आज संगरूर के रेलवे स्टेशन के समीप विधायक नरेन्द्र कौर भराज के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीएसपी को टिप्पर से कुचला : अवैध खनन को लेकर रेड पर पहुंचे थे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह

मेवात: 19 जुलाई: हरियाणा में नूंह में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को टिप्पर से कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तावड़ू...
article-image
पंजाब

दागे 158 मिसाइल-ड्रोन, 12 की मौत, दर्जनों घायल : रूस ने यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला

कीव (यूक्रेन)। रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से गुरुवार-शुक्रवार की रात अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। एक साथ इतने अधिक मिसाइल और ड्रोन से पूरे देश में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने लोगों से मांगी मदद – सड़कें खोलने के लिए मशीनें भेजो…तेल खर्च हम देंगे

एएम नाथ । सराज : आपदा के 18 दिन बीत जाने के बाद भी सराज क्षेत्र की बहुत सी सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के...
Translate »
error: Content is protected !!