80-80 हजार रुपये की किस्तें तथा ड्राइवरों का खर्चा : गाडिय़ां घरों में बेकार खड़ी

by

फरीदकोट : 1 अक्तूबर:
बाघा पुराना ऐरिया के ट्रक आप्रेटर्स सचिव आरटीए फरीदकोट से अत्यंत दुखी दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण ट्रक आप्रेटर्स द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। ट्रक आप्रेटर्स का कहना है कि सचिव आरटीए फरीदकोट की कथित ढीली कारगुजारी से उनकी गाडिय़ां घरों में बेकार खड़ी हैं। जिनकी करीब 80-80 हजार रुपये की किस्तें तथा ड्राइवरों का खर्चा उन्हें निजी तौर पर देना पड़ रहा है। परंतु आरटीए कार्यालय की तरफ से उन्हें कोरे आश्वासन ही दिए गए।
इस दौरान दुखी हुए ट्रक आप्रेटर्स ने प्रदेश सरकार को खरी-खरी सुनाईं। बातचीत करते हुए मोगा जिले के बाघा पुराना से आए दर्जन से अधिक ट्रक आप्रेटर्स ने अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि उनकी गाडिय़ों की पासिंग सचिव आरटीए फरीदकोट से होनी है। करीब एक-एक महीने पहले उन्होंने फीस भी भरीं हैं तथा एमवीआई ने उनके व्हीकलों की जांच भी कर ली है पर अब आनलाइन रिकार्ड सचिव आरटीए फरीदकोट द्वारा ओटीपी लगा कर देना है।
परंतु सचिव आरटीए फरीदकोट द्वारा करीब एक महीने से उन्हें लटकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सचिव आरटीए फरीदकोट का चार्ज इन्हीं दिनीं एसडीएम फरीदकोट मैडम बलवीर कौर के पास है तथा वह कई बार उनसे मिल चुके हैं पर वह सदैव अगले दिन समाधान किए जाने की बात कह कर उन्हें भेज देते हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी गाडिय़ों की किस्त ही 80-80 हजार रुपये महीना है तथा ड्राइविंग स्टाफ का खर्चा अलग है। उन्होंने कहा कि बिना पासिंग के वह यदि अपनी गाडिय़ों को रोड पर लेकर जाते हैं, उन्हें भारी जुर्माने किए जाते हैं। इसलिए उनका बड़ा आर्थिक नुकसान सिर्फ सचिव आरटीए फरीदकोट की लापरवाही तथा समय पर कार्य न करने को लेकर ही हो रहा है।
उन्होंने कहा कि धान का सीजन शुरु होने वाला है तथा गाडिय़ों की पासिंग न होने पर वह सीजन भी नहीं लगा पाएंगे। उन्होंने मांग की कि ट्रक आप्रेटर्स की समस्या का तुरंत हल किया जाए। उन्होंने बताया कि वह डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट को मिले थे तथा मांगपत्र भी दिया गगया परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या

पटियाला :  समाना के गांव कुतबनपुर के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव कुतबनपुर निवासी अरमान सिंह हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम : खन्ना

वृक्ष लगाकर खन्ना ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश होशियारपुर, 11 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पृथ्वी पर निरंतर बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। खन्ना ने...
पंजाब

Dirty sewerage water near the

Regional dignitaries demanded immediate laying of sewerage Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 28 : Due to lack of drainage of sewerage water on the road leading to DM Senior Secondary School and Sutlej Hospital and Life Line...
article-image
पंजाब

5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद, 4 ग्रिफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!