युवक की हत्या: 3 बहनों का था इकलौता भाई

by

बैजनाथ : हिमाचल के चंबा के भटियात क्षेत्र की होबार पंचायत के गांव मतियार निवासी युवक का पंजाब के पटियाला में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विकास कुमार पुत्र प्रभात सिंह के रूप में हुई है। अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे वारदात को अंजाम दिया गया,जब युवक शराब की दुकान पर सेल्समैन तैनात था।
आरोपी द्वारा मृतक के सिर व पेट पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल किया गया।घायल युवक को नजदीक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक विकास कुमार पंजाब के पटियाला में शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन ड्यूटी पर कार्यरत था। मृतक अपने घर में सप्ताह की छुट्टियां गुजारने के बाद 22 सितंबर को पटियाला के लिए रवाना हुआ था। उधर पंजाब पुलिस द्वारा आरोपी को शिकंजे में लेने को लेकर CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। पिछले 2 सालों से पटियाला में शराब की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करते हुए विकास अपने पिता का सहारा बन चुका था। लाडले की मौत की खबर सुनकर कर पिता प्रभात सिंह और माता सलोचना और पत्नी रचना का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक की 3 बहनों को इकलौते भाई की मौत के समाचार पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध होंगी, दवा निर्माताओं से खरीदी जाएंगी गुणवत्तायुक्त दवाइयां : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गुणवत्तायुक्त दवाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को अपनी इस डील को सार्वजनिक रूप से रखना चाहिए सामने : मुख्यमंत्री बताएं कैप्टन रंजीत, कालिया ने कितने में खरीदा – पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप...
article-image
पंजाब

Harjap Singh Elected President of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 23 : A meeting of the Hoshiarpur Photographers Association was held to elect office-bearers. During the meeting, the outgoing president Barinderjeet Singh unanimously proposed Harjap Singh’s name, which all members endorsed, leading...
article-image
पंजाब

अग्निवीर अजय सिंह राजौरी में शहीद , बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे अजय : 6 बहनों का अकेला भाई था जवान

चंडीगढ़ :   खन्ना के रामगढ़ सरदार गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हो गए। वहीं जवान की शहादत पर सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स...
Translate »
error: Content is protected !!