महिला आईटीआई में बची हुई सीटों के लिए दाखिला जारी

by
ऊना, 15 जनवरी: राजकीय महिला औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में शेष बची सीटों के लिए संस्थान स्तर पर दाखिला किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि संस्थान में फैशन डिजाइनिंग टैक्नॉलोजी व कढ़ाई व्यवसाय में कुछ रिक्त सीटें बची हैं। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार दसवीं का प्रमाण-पत्र, बोनाफाईड, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज नवीनतम फोटो व निर्धारित शुल्क साथ में लेकर आना अनिवार्य हैं।
बीएस ढिल्लों ने बताया कि निदेशालय तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक औद्यौगिक प्रशिक्षण के निर्देशानुसार प्रातः 9 से 12 बजे तक निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त किए गए आवेदन पत्रों के अनुसार दसवीं के अंकों के मुताबिक मैरिट तैयार की जाएगी तथा 2 बजे प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नम्बर 01975.227305, मोबाइल 94634-17955 व 94595-71561 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से मिला एक व्यक्ति का शव

एएम नाथ। रामपुर :  शिमला की तहसील रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर को शनिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में आपदा समाप्त, सुशासन के साथ दिल्ली वासी – देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली के दिल में है ‘मोदी ही मोदी’ : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामियों से शून्य पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल एएम नाथ। शिमला  : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं – विधानसभा के बाहर और भीतर अलग-अलग दायित्व : पठानिया

एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीति एक बार फिर चरम पर है । विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा पूर्व में एक जनसभा में भाजपा विधायकों के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा बाड़ीधार क्षेत्र – संजय अवस्थी

अर्की (सोलन) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनकी प्राथमिकता...
Translate »
error: Content is protected !!