सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र पदों के लिए साक्षात्कार 6 अक्तूबर को

by

ऊना, 4 अक्तूबर: मैसर्ज़ सिस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 अक्तूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा ।
अनीता गौतम ने बताया इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा अभ्यार्थी की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 12 से 18 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थी 6 अक्तूबर को आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7807306334 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता करना क्या है : जयराम ठाकुर

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र और पूर्व सरकारों के सिर पर फोड़ना चाहते हैं सुक्खू एएम...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को

ऊना :  जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में आय-व्यय का अनुमोदन, जिला परिषद के वार्षिक बजट 2022-23 का अनुमोदन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक – चन्द्रशेखर

धर्मपुर, 24 दिसम्बर। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानधारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पराला में 100.42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया

ठियोग :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के ठियोग के पराला में 100.42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र...
Translate »
error: Content is protected !!