शराब के थोक कारोबारियों की टेंशन बढ़ सकती : शराब के थोक कारोबार के लाइसेंस रद्द किए जा सकते

by

चंडीगढ़ : पंजाब में शराब के थोक कारोबारियों की टेंशन बढ़ सकती हैं। शराब के थोक कारोबार के L-1 लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। एक्साइज विभाग द्वारा इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
L-1 लाइसेंस रद्द करने का आधार फील्ड स्तर के अधिकारियों की उस रिपोर्ट को बनाया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में L-1 लाइसेंस धारक कुछ विशेष ब्रांड की शराब की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य कई नामी ब्रांड की शराब सप्लाई नहीं कर रहे हैं। कई लाइसेंस धारक तो शराब की सप्लाई ही नहीं दे रहे, इससे छोटे ठेकेदार परेशान हैं। लाइसेंस धारक ठेकेदारों से ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूल रहे हैं, जो वह कर नहीं सकते। यदि L-1 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है तो कारोबारियों को शराब बेचने या संबंधित कंपनी को वापस करने के लिए कुछ समयावधि दी जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार, आबकारी मुख्यालय को भिजवाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि L-1 लाइसेंस धारक निचले स्तर तक गोदाम का प्रबंध नहीं कर सके हैं, ताकि शराब का जरूरी स्टॉक रखकर जरूरत के अनुसार सप्लाई ले सकें। पॉलिसी के अनुसार, वे वेयरहाउस नहीं बना पाए। विभाग द्वारा L-1 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रदेश के तीनों शराब जोन के अधिकारियों की राय भी ली गई है।
जून महीने में लागू हुई पॉलिसी केवल 9 महीने वर्किंग रही। इस दौरान देसी शराब के L-1 लाइसेंस के लिए 40 लाख रुपए और अंग्रेजी शराब के L-1 लाइसेंस के लिए 4 करोड़ रुपए फीस वसूली गई थी। ऐसे में सरकार के लिए L-1 लाइसेंस रद्द करना आसान नहीं होगा, क्योंकि ऐसा करने पर सरकार को फीस लौटानी पड़ेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉर्निया आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी गढ़शंकर अब तक लगा चुकी है 4153 लोगों को आंख की पुतली

गढ़शंकर, 12 फरवरी: रोटरी आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने अध्यक्ष डा. जे. बी. बहल के  नेतृत्व में होटल पिंक रोज़ में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें श्री अशनी  कुमार निवासी गांव...
article-image
पंजाब

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : पार्षद सहित 14 लड़कियां, सात पुरुष गिरफ्तार; युवतियों में नाबालिग भी है शामिल

मोगा। थाना मेहना के तहत आते क्षेत्र के अमृतसर रोड पर मंगलवार को दोपहर बाद थाना मेहना समेत पीसीआर विंग की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान एक कोठी में चल रहे देह...
article-image
पंजाब

घबरा गई है आप, इन धमकियों से नहीं डरते…मजीठिया की गिरफ्तारी पर भड़के सुखबीर बादल

अमृतसर। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल बिक्रम सिंह मजीठिया की हिरासत पर शिअद प्रधान सुखबीर बादल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी पूरी ताकत से बिक्रम सिंह मजीठिया के...
article-image
पंजाब

साउथ अफ़्रीका में फाइटर स्पोर्ट्स के कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया अच्छा प्रदर्शन- राजीव‌ वालिया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंटरनेशनल फुनाकोशी कराटे फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से भारत के कराटे खिलाडी साउथ अफ्रीका में इंटरनेशनल ट्रेनिंग सैमीनार में भाग लेने के लिए गए। भारत की टीम कोच राम लखन...
Translate »
error: Content is protected !!