सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : पार्षद सहित 14 लड़कियां, सात पुरुष गिरफ्तार; युवतियों में नाबालिग भी है शामिल

by

मोगा। थाना मेहना के तहत आते क्षेत्र के अमृतसर रोड पर मंगलवार को दोपहर बाद थाना मेहना समेत पीसीआर विंग की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान एक कोठी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने 14 लड़कियों व सात पुरूषों को हिरासत में लिया है।

डीएसपी धर्मकोट जसवरिंदर सिंह ने बताया कि थाना मैहना के प्रभारी गुरसेवक सिंह को सूचना मिली कि मोगा अमृतसर रोड पर डेमेजोन होटल एक कोठी में बनाया हुआ है। कोठी का मालिक जगजीत सिंह नामक व्यक्ति है। कोठी में चल रहे होटल का संचालन लखविंदर सिंह तथा रामूवाला कलां निवासी बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति चला रहे हैं।

उन्होंने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाना मैहना को रिपोर्ट भेज दी गई है । उन्होंने बताया की कोठी में छापामारी किया जाने के दौरान 14 लड़कियां और सात पुरुष मिले सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि एक लड़की का आधार कार्ड मिलने के साथ पता चला कि वह नाबालिग है। जिसका मेडिकल करवाने के बाद उसके बुधवार को अदालत में पेश करके बयान दर्ज करवाए जाएगें।

वहीं, लड़कियों को नारी-निकेतन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्षद जगजीत सिंह कोठी का मालिक है 3 महीने से यहां अवैध धंधे का कारोबार चल रहा है । पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मोरल एक्ट समेत अन्य धाराओं के अधीन केस दर्ज कर लिया है।काबू की गई लड़कियों में जालंधर लुधियाना की लड़किया भी शामिल है । पुलिस की ओर से सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज किया गया है।

       डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पूर्व में बुग्गीपुरा चौक के पास होटलों में देह व्यापार का धंधा पकड़ा था। जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई थी। डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि धर्मकोट सब डिवीजन क्षेत्र में ऐसा काम सहन नही किया जाएगा। देह व्यापार का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप को बड़ा झटका : 8वें विधायक का भी इस्तीफा, वोटिंग से पहले आप में मच गई भगदड़

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पांच दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) में भगदड़ मच गई है। एक साथ पार्टी के 8 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर की 16 हजार एकड़ भूमि की कंडी कनाल नहर से होगी सिंचाई

गढ़शंकर : कंडी कनाल नहर को सुचारू रूप से चलाने के लिए माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण...
article-image
पंजाब

बीत ईलाके में बिजली के अघोषित लंबे लंबे कट लगने बंद नहीं हुए तो लोगो को साथ पावरकाम के खिलाफ होगा धरना प्रर्दशन: बोपराय

बीनेवाल- बीत ईलाके में बिजली के अघोषित लंबे लंबे कट लगने बंद नहीं हुए तो लोगो को साथ पावरकाम के खिलाफ होगा धरना प्रर्दशन: बोपराय गढ़शंकर। बीत ईलाके में रोजाना दस बारह घंटे लगने...
Translate »
error: Content is protected !!