कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति व महंगाई को लेकर सीपीएम ने दिया एसडीएम कार्यालय में धरना

by

गढ़शंकर – सीपीएम के आह्वान पर मजदूर व किसान महिलाओं ने भारी संख्या में इकट्ठा हो कर इलाके में बिगड़ती कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के सामने धरना लगाकर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला सचिव गुरनेक सिंह भजल, महिंदर कुमार बद्दोआन व राज्य कमेटी की सदस्य सुभाष मट्टू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नामात्र रह गई है, असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद है और राज्य में नशे, चोरी व लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है लेकिन सरकार व पुलिस प्रशासन इनपर नकेल कसने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा बोये धान की बीमारी लगने से झाड़ में कमी आई है और दूध उत्पादक किसानों की पशुधन को लगी बीमारी से एक लाख गायो की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि धान की बीमारी के एवज में साठ हजार प्रति एकड़ का मुआवजा, मनरेगा वर्करों को सात सौ रुपये प्रति दिहाड़ी, गरीब लोगों को दस-दस मरले के पलाट व तीन लाख रुपये मकान बनाने के लिए, इनकम के घेरे से बाहर गरीब लोगों को साढ़े सात हजार रुपये महीना व दस किलोग्राम प्रति व्यक्ति को अनाज दिया जाए। उन्होंने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, सरकारी कार्यलयों में भृष्टाचार खत्म किया जाए, चुनाव दौरान लोगों से किये वायदों को पूरा किया जाए, बंद पड़े भट्ठों को चालू किया जाए, ईटो पर बड़ाइ जीएसटी दरों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नही किया तो सीपीएम संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को सुरिंदर कौर चुबर, नीलम बद्दोआन, कश्मीर सिंह, करनैल सिंह व हरभजन सिंह ने भी संबोधित किया।
फ़ोटो : कानून व्यवस्था व महंगाई को लेकर सीपीएम के आह्वान पर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे किसान व मजदूर नेता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस का सिपाही और ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस में पकड़ा : जमानत दिलाने के नाम पर लिए थे 50 हजार

कपूरथला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई राजविंदर सिंह और कांस्टेबल बलतेज सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा ऐसे मिलेगा : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा आधारित एक खास पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने नि:शुल्क सौर बिजली योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरनाला के तेजिंदर कनाडा में बने विधायक

बरनाला जिले के भदौड़ के मूल निवासी और तर्कशील नेता मास्टर राजिंदर भदौड़ के छोटे भाई वैज्ञानिक डॉ. तेजिंदर सिंह ग्रेवाल कनाड़ा में विधायक चुने गए हैं। बता दें कि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना...
article-image
पंजाब

प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर सेमिनार करवाया – सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा : हरजोत सिंह बैंस

नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!