कोविड-19 के परीक्षक दौर में प्रवासी भाईयों ने डाला उत्तम योगदान: डा. राज कुमार 260 आशा वर्करों को एनआरआई मिनहास ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर  । कोविड-19 के लाकडाउन के समय तथा इसके प्रसार को रोकने में अहम योगदान रहा है आशा वर्करों का जोकि फ्रंट लाइन योद्धों के रूप में उभरे। जहां पुलिस, मैडीकल टीमों, प्रशासन सभी एक परीक्षक समय में अपना-अपना रोल अदा कर रहे थे, वहीं ही आशा वर्कर भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही थी। आशा वर्करों के इस अहम योगदान के लिए गत दिनों कैनेडा से एनआरआई जतिंदर जय मिनहास ने चब्बेवाल हलके की 260 आशावर्करों को सम्मानित किया। इस मौके पर हलका चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार का प्रतिनिधित्व समाज सेवी संस्था कोशिश के को-चेयरमैन डा. जतिंदर कुमार तथा उपचेयरमैन सोनिया ने किया। उन्होंने कहा कि डा. राज कुमार ने हमेशा प्रवासी पंजाबियों की अपने पंजाबी भारतीयों की हर जरूरत/मुश्किल के समय उनके साथ खड़े होने और साथ निभाने की प्रशंसा की। सोनिया ने आशा वर्करों के साथ बातचीत करते हुए उनकी सूझबूझ तथा साहस की प्रशंसा की। जिससे पंजाब में कोरोना को रोकने में सफलता हासिल हुई। डा. जतिंदर ने एन.आर.आई. मिनहास का इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया। वर्णनयोग्य है कि जतिंदत जय मिनहास प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। वह गुरू नानक मिशन अस्पताल, मीठापुर तथा लायन आई अस्पताल के साथ भी जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर आर.के. पॉल प्रधान लायसं क्लब हारटा बडला तथा पाल्दी पीएसची के एसएमओ आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला का रक्त रंजित शव बरामद

लुधियाना : जवाहर कैंप  में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब आज सुबह 10 बजे के करीब कमरे में से बुजुर्ग महिला का शव मिला। रक्त रंजित शव देखकर ऐसा प्रतीत था...
article-image
पंजाब

13 वर्षीय गुमशुदा बच्चा : पुलिस ने ढूंढ़ मर वारिसों के हवाले किया

होशियारपुर, 7 अगस्त होशियारपुर के गाजीपुर में गुमशुदा हालत में मिले 13 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने उसके अभिभावकों के सुपुर्द किया। एसएसपी सरताज सिंह के निर्देशों पर शुरु किए गए चैकिंग अभियान के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण : अवैध निर्माण हुआ वो मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ, उस समय तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर थे : सीएम सुखविंदर सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  ने संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण  को लेकर कहा कि इतनी भीड़ कभी नहीं  होती।  लेकिन उस दिन 3 से 4 हजार लोग थे।  जो बीजेपी...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार में जमकर घोटाले हुए रेत माफिया व ट्रांसपोर्ट माफिया ने जमकर लोगों को लूटा : डॉ दिलबाग राय।

माहिलपुर – पंजाब में बनी सभी सरकारों ने जनता से अन्याय किया है, रेत माफिया, केबल माफिया, ड्रग माफिया व ट्रांसपोर्ट माफिया का भय दिखाकर सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में इन...
Translate »
error: Content is protected !!