खैरा ने आम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के लगाए गंभीर आरोप : आप एक व्यक्ति की पार्टी , केजरीवाल के निर्देश पर होता सब कुछ

by

संगरूर से कांग्रेस के उमीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने आदम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के गंभीर आरोप लगाते हुए एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 2015-16 में अमेरिका और कनाडा से विदेशी चंदे के जरिए 1.19 लाख डॉलर इकट्ठा किए थे। यह पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के “निर्देश” पर हुआ। पूर्व आप नेता का नाम प्रवर्तन निदेशालय की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखे गए पत्र में है, जिसमें आप की विदेशी फंडिंग की जांच की मांग की गई है।

आप ने इसे बीजेपी की ‘गंदी राजनीति’ करार दिया है और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सुखपाल सिंह खैरा के ठिकानों से बरामद दस्तावेजों के आधार पर ED इस मामले की जांच कर रही है। उनका बयान भी एजेंसी ने पीएमएलए के तहत दर्ज किया था। सुखपाल सिंह खैरा ने संगरूर में कहा, “2015-16 में, मुझे अरविंद केजरीवाल ने यूएसए और कनाडा का दौरा करने के लिए कहा था। हम आप वालंटियर्स के साथ 24 शहरों में गए। मैं लोगों को आप को दान देने के लिए प्रेरित करने वाला वक्ता था, क्योंकि मैं पार्टी की विचारधारा से प्रभावित था, क्योंकि ये एक आंदोलन से निकली थी और मुझे लगा कि वो कोई बदलाव लाएंगे।”

भगवंत मान को भेजा गया आस्ट्रेलिया, संजय सिंह को अमेरिका : सुखपाल सिंह खैरा ने दावा किया कि उनसे पहले आप नेता संजय सिंह भी अमेरिका गए था, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आस्ट्रेलिया भेजा गया था। खैरा ने बताया, “जब मैं अमेरिका में था, हर हॉल में 500-1,000 लोग हुआ करते थे। अच्छी बात ये है कि इन सभी घटनाओं की तस्वीरें खींची गईं और वीडियोग्राफी की गईं। आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स पैसे ले रहे थे। मुझे नहीं पता कि ये पैसा कैश से लिया गया या कार्ड से। वो पैसा कहां गया, ये सिर्फ आम आदमी पार्टी ही बता सकती है, लेकिन मुझे पता है कि 1.19 लाख डॉलर जमे किए गए थे।”

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि जब उन्हें ED ने गिरफ्तार किया था और उनका बयान लिया गया था, तो उन्होंने यह सब ED को बताया था। खैरा ने कहा, “मैंने उन्हें AAP-US और अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया पेज दिखाए, जिनमें दान प्रक्रिया के सबूत थे। केजरीवाल को पाई-पाई की खबर थी। पार्टी में जो कुछ भी होता है, वो उनके निर्देशा पर ही होता है। आप ने हाल ही में अपने पोर्टल से दान की डिटेल हटा दी हैं, जिससे शक और पैदा होता है। उन्होंने पैसे का दुरुपयोग किया होगा।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि ED ने उन पर पीएमएलए अदालत में विदेशी चंदा उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया है। खैरा को पिछले साल आप सरकार के तहत जेल में डाल दिया गया था और इस जनवरी में वो जमानत पर जेल से बाहर आए। उन्होंने आप पर राजनीतिक बदला लेने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल के निर्देश पर होता है सब कुछ : खैरा ने आगे बताया, “आप शराब घोटाले में शामिल है, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे उनके शीर्ष नेताओं को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है। ये एक व्यक्ति की पार्टी है, जो कुछ भी होता है, केजरीवाल के निर्देश पर होता है। इस पूरे मामले पर आप के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अवैध नशीली दवाओं के व्यापार गतिविधि और उस मामले में एक प्रमुख गवाह को डराने-धमकाने के आरोप में पंजाब सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, हो सकता है इसी वजह से खैरा ने आप से नाता तोड़ दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा : टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था घूमने

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टूरिस्ट का पुलिस ने चालान काटा है। पंजाब का रहने वाला टूरिस्ट निजी इनोवा...
article-image
पंजाब

विधायक ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 1 के कोकिला विहार में नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन : लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 4 जून: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 1 स्थित कोकिला विहार में नए पीने वाले पानी के ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

बोर्ड ने स्कूलों के लिए नए निर्देश किए जारी… 10 दिसंबर तक देना होगा जवाब : प्रिंसिपल होंगे हर चीज के लिए जिम्मेदार

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों के लिए अहम खबर सामने आ रही है, जिसने टीचरों के बीच हलचल मचा दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मार्च 2026 में होने वाली 10वीं और...
Translate »
error: Content is protected !!