ऊना और रक्कड़ में किए 2 करोड़ के उद्घाटन :

by

1.40 करोड़ से निर्मित दो पार्किंग स्थलों, 51 लाख से निर्मित दो पार्क और 14 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन किया जनता को समर्पित
ऊना, 9 अक्तूबर – वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के गत पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है और इस अवधि को क्षेत्र की विकास यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रुप में याद किया जाएगा। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज 1.20 करोड़ से निर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल पार्किंग, नगर परिषद पार्क के सामने 20 लाख से निर्मित कार पार्किंग, चंद्रलोक कॉलोनी में 14 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन व 20 लाख रुपये से निर्मित पार्क और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रक्कड़ में 31 लाख से निर्मित पार्क का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि राधा स्वामी सत्संग घर ऊना के पिछली ओर भी 56 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि रक्कड़ में कोई भी पार्क नहीं था लेकिन अब गोल मार्किट के समीप जगह को पार्क के रुप में विकसित कर जनता को समर्पित किया गया है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र प्रदेशभर में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना शहर में ही करोड़ों रुपये खर्च करके आधारभूत ढाचों को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 7 अक्तूबर को 33.88 करोड़ से निर्मित मिनी सचिवालय भवन, 28.20 करोड़ से निर्मित मदर-चाईल्ड अस्पताल, 11 करोड़ से आईटीआई ऊना का भवन, 6.79 करोड़ से परिधि गृह ऊना, 4.34 करोड़ से बसदेहड़ा अस्पताल सहित कुल 144.39 करोड़ की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा 54.12 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए गए।
सत्ती ने बताया कि मातृ-शिशु देखभाल अस्पताल में आधुनिक मशीनें भी लगाए जाने का प्रस्ताव है, जिनमें लैपरोस्कोप, वार्मर, फोटोथैरेपी मशीन, लेबर रूम जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा बच्चों का टीकाकरण भी यहीं से किया जाएगा। मां और बच्चे के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही छत्त के नीचे मिलेंगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। यहां पर 9.07 करोड़ रुपए की लागत से नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए धनराशि सरकार से स्वीकृत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 8.61 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर भी यहां पर बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें दुर्घटना के दौरान घायल होने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अतिरिक्त सीसीयू के निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीसीयू के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। सीसीयू में ऐसे मरीजों को रखा जाएगा, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं और उन्हें बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला ऊना आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केन्द्र बनकर उभरेगा।
सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम के प्रयासों ऊना से तलाई सड़क को 31 करोड़ से डबल किया है। इस सड़क पर रेलवे फाटक के पास जाम की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही अंडर पास बनाया जाएगा जिसका 4 करोड़ का एस्टीमेट बना है। उन्होंने बताया कि एनएच पर ट्रेफिक की आवाजाही बढ़ने से शहर के जाम की समस्या के समाधान के लिए एक वैकल्पिक बाईपास निर्माण के लिए सर्वे किया गया है जिसे आने वाले समय में मूर्त रुप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, सभी पार्षद, ईओ संदीप कुमार, चंद्रलोक कॉलोनी प्रधान सुरिंदर मोहन, उप प्रधान एमएस चंदेल, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, विनय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, शुभम सैनी शहरी अध्यक्ष युवा मोर्चा, साहिल बाली, शहरी इकाई प्रधान, अश्वनी कुमार, राजिंदर कुमार, हाउसिंग बोर्ड रक्कड़ प्रधान सर्वजीत, एमएल वशिष्ट, आरडी अग्निहोत्री, खुशी राम तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख किसानों को इस वर्ष प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया है कि कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के दौरान एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का बिलासपुर में हुआ समापन : एडीसी ओम कांत ठाकुर ने सड़क सुरक्षा रैली को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। बिलासपुर, 31 जनवरी: जिला बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का आज समापन हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास में दें प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

शिमला 02जुलाई – सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता दें ताकि स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह बात आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा के दिवस से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन प्रबंधन कार्य के लिए उत्तरादायी – ADC अजय कुमार यादव

सोलन :   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य के दौरान ज़िला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दलों के मध्य सम्पर्क का कार्य करते हैं...
Translate »
error: Content is protected !!