हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करें : वीरेंद्र कंवर

by

थानाकलां स्कूल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
ऊना, 9 अक्तूबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा थानाकलां में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खलें और खेल में अनुशासन का परिचय दें। उन्होंने कहा कि हार को मन से न लगाएं तथा अगली बार फिर कोशिश करें क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। नई खेल नीति बनाई गई है और खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 3 प्रतिशत का कोटा रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर बनाने का अवसर है। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कोशिशें की हैं। मोदी सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप आज ओलंपिक तथा कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन सुधरा है तथा आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो चुकी हैं तथा पर्यटक यहां आकर कुटलैहड़ की नैसर्गिकता का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।
वीरेंद्र कंवर ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, प्रीतम डढवाल, योगराज भारद्वाज, देवेंद्र चौहान, संजीव पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को स्थाई नौकरी दे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करे – बैकडोर इंट्री कर अपने चहेतों को रेवड़ियां बाँटना चाहती है सरकार : जय राम ठाकुर

गेस्ट टीचर पॉलिसी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है : जयराम ठाकुर कहां गये पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का ऐलान करने वाले एएम नाथ । ऊना  :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला परिषद की सत्ता पर भाजपा काबिज, सीमा देवी बनी अध्यक्ष

एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को धर्मशाला में पूरे दिन राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। मौसम विभाग द्वारा जारी रैड अलर्ट और तेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरचौक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, मृतका के परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

सरकाघाट की घटना दिल दहलाने वाली, नशा मचा रहा तांडव, कानून व्यवस्था बेपटरी : जयराम ठाकुर चक्कर में दूध बहाने की घटना ने बेनकाब किए सुक्खू सरकार के खोखले दावे एएम नाथ। मण्डी :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज...
Translate »
error: Content is protected !!