शर्मनाक घटना : रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर ने 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तान कर उसकी मां से जबरन शारीरिक संबंध बनाए

by

साहनेवाल, 10 अक्तूबर : किराये पर रहने वाली एक विवाहिता की 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तान कर रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल उक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब है कि चौकी मुंडियां कलां के अधीन आते मुंडियां टिब्बा के सुखदेव नगर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर गुरदीप सिंह पुत्र गुरदित्ता सिंह निवासी मुंडियां खुर्द का एक बरामदा है। यहां पीडि़ता अपने पति तथा 8 महीने की बच्ची के साथ किराये पर रहती है। पीडि़ता ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि उसका पति काम की तलाश में गया हुआ था। इस दौरान मालिक गुरदीप सिंह अचानक कमरे में दाखिल हुआ तथा बैड पर पड़ी हुई 8 महीने की बच्ची पर कथित तौर पर पिस्तौल तान कर उसकी मां से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
इसके बाद पूर्व इंस्पेक्टर गुरदीप बाजवा ने पीडि़ता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मौके पर ही पीडि़ता के पति के आने पर गुरदीप बाजवा के साथ उसकी हाथापाई हो गई। पिस्तौल की नोक पर ही वह पीडि़ता तथा उसके पति को डरा धमका कर वहां से फरार हो गया। जांच अधिकारी चौकी मुंडियां कलां इंचार्ज लखविन्द्र मसीह ने बताया कि पीडि़ता का मैडिकल करवा दिया गया है, जबकि मुलजिम रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

चंडीगढ़: नशों के खिलाफ चल रही निर्णायक जंग के बीच सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को बड़ा झटका देते हुए कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी के एक...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में झंडा चढ़ाने की रस्म विधायक श्री ब्रह्मशंकर जिंपा द्वारा अदा की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर में आज आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी उदयगिरि जी महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद से झंडा चढ़ाने की रस्म विधायक श्री ब्रह्मशंकर जिंपा द्वारा...
article-image
पंजाब

रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और छात्रा आरती कुमारी सम्मानित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और कॉलेज की छात्रा आरती कुमारी को पंजाब सरकार, पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और युवा सेवाएं...
Translate »
error: Content is protected !!