मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

by

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने जिला के लिए कुल 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत 1.36 करोड़ रूपये से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर में छह टाइप टू क्वाटर्ज़, 16.15 करोड़ रूपये से चिंतपूर्णी-तलवाड़ा रोड़ भरवाई से पक्का टियाला तक सड़क, 16.93 करोड़ रूपये से उठाऊ बेहड़ जसवां, धर्मशाला महंतां, बीजापुर व तलवाल जलापूर्ति परियोजना, 1.46 करोड़ रूपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना सलूरी और 3.77 करोड़ रूपये से बनी उठाऊ जलापूर्ति योजना ग्राम पंचायत नेहरी-नौरंगा व सलाना-मस्लाना का लोकार्पण किया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 2.82 करोड़ रूपये से बनने वाले स्टाफ क्वाटर्ज़ भवन चिंतपूर्णी, 11.73 करोड़ रूपये से हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत बीत क्षेत्र में छूटे हुए गांवों के लिए बीत सिंचाई परियोजना, 7.23 करोड़ रूपये की लागत से गगरेट विधानसभा के तहत डंगोह, भद्रकाली, नकड़ोह, बवेहड़ मरवाड़ी व रायपुर में 12 टूयबवैल लगाने की परियोजना, 5.29 करोड़ रूपये से गांव जीतपुर बेहड़ी, कुनेरन, गोंदपुर बनेहड़ा, कड व बडोह में आठ टयूबवैलों के सुधारीकरण की परियोजना तथा 3.18 करोड़ रूपये से गगरेट विस में विभिन्न जल आपूर्ति परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण और आधारभूत बुनियादी ढांचों के निर्माण जैसी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला परिषद हॉल ऊना, दौलतपुर चौक, बीडीओ कार्यालय अंब तथा मिनी सचिवालय हरोली में किया गया। जिला परिषद हॉल ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, हरोली में एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, अंब में विधायक बलबीर सिंह तथा दौलतपुर चौक में विधायक राजेश ठाकुर मुख्यतिथि रहे।
जिला परिषद हॉल ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग

खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्यचम्बा, 5 अक्टूबर : कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भटियात में भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से ज्यादा उम्मीदवारों का वर्चस्व

कुलदीप सिंह पठानिया की वजह से ही जाना जाता भटियात विधानसभा क्षेत्र ठाकुर सिंह भरमौरी जी ने भटियात को फिर चर्चा में ला दिया एएम नाथ। चुवाड़ी : चम्बा जिला का भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए।...
Translate »
error: Content is protected !!