दूसरी छत के लैंटर डाले : :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में

by

गढ़शंकर :12 अक्तूबर :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में दूसरी छत के लैंटर डाले गए। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई। लैंटर डाले जाने से पूर्व सुखमनी साहिब जी का जाप किया गया। श्री गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसायटी के कोषाध्यक्ष 108 संत जसविन्द्र सिंह जी डाडियां वाले लैंटर की शुरुआत करवाने के लिए विशेष रुप से पहुंचे। गुरु घर के अध्यक्ष भाई केवल सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का दरबार अत्यंत सुंंदर व आलिशान बनाया जाएगा। दरबार साहिब को चांदी के दरवाजे लगाए जाएंगे।
लैंटर की सेवा हेतु ठेकेदार राम प्रकाश गढ़शंकर द्वारा 1,41,111 रुपये, लच्छू राम बसी द्वारा 11000 रुपये, सरपंच विनोद कुमार द्वारा 21000 रुपये, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा 11000 रुपये, कट्टू की संगत द्वारा 14400 रुपये, गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी गांव भगड़ाना 11000 रुपये, कैप्टन जोगेन्द्र सिंह लुधियाना 11000 रुपये, गुरदीप कौर, अवतार सिंह सतनौर द्वारा 10 हजार रुपये की वित्तीय सेवा प्रदान की गई। रायकोट की संगत की तरफ से यहां पर जलेबियों का लंगर लगाया गया। चेयरमैन डा. कुलवरन सिंह द्वारा लंगर की सेवा की गई। इस मौके पर डीएचओ लखवीर सिंह होशियारपुर, कुलवंत भुन्नो एवं उनकी टीम, बाबा भजन सिंह, बाबा जीत सिंह, बलजजीत सिंह, सरपंच जसविन्द्र विक्की, ठेकेदार बलजीत सिंह, भाई केवल सिंह, भाई नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह, बिंदर सिंह, प्रेम सिंह लील, नंबरदार सुरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, बालकृष्ण, मास्टर भूपेन्द्र सिंह तथा दलजीत सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपरेशन प्रहार चरण 2 : 170 संदिग्ध काबू , 141.75 ग्राम हेरोइन बरामद, 17 मामले किए दर्ज

नवांशहर  :  नवांशहर जिले में अपराध व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपरेशन परहार चरण दो” के तहत पुलिस ने 72 घंटों के भीतर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए...
article-image
पंजाब

शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने एक दर्जन से अधिक स्कूलों की जांच की और स्टाफ को दिए दिशा निर्देश

गढ़शंकर : शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने शनिवार को गढ़शंकर के करीव एक दर्जन स्कूल में जाकर ईमारतें, ग्राटों का खर्च का व्यौरा, व स्टाफ की कमियों व अन्य बातों के बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब

अमृतसर बस स्टैंड पर चली तड़ातड़ गोलियां ! बस कंडक्टर की गई जान

अमृतसर :पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो बसों के कर्मचारियों के बीच बसों की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लाने को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा बोले, ‘मैं जिस पार्टी से…’

हरिवंश फिर से राज्यसभा के उपसभापति चुने गए. उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ. इस पर राज्यसभा में आप के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी बात रखी. उन्होंने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!