पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 77 पंचायतों के 469 वार्डों में होगा मतदानः डीसी अंतिम चरण में 1.09 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

by
ऊना (20 जनवरी)- पंचायत चुनाव के अंति चरण में 77 ग्राम पंचायतों के 469 वार्डों में मतदान होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में 1,09,030 मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 54,977 पुरुष तथा 54,053 महिला मतदाता शामिल हैं।
डीसी ने बताया कि चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में अंब विकास खंड की ग्राम पंचायत भटेड़, छपरोह, चौवार, धंदरी, जबेहड़, ज्वाल, कुठेड़ा खैरला, मंढोली, मुबारिकपुर, नंदपुर, राजपुर जसवां, रिपोह मिस्रां, शिवपुर, सपौरी, स्तोथर, टकारला तथा बंगाणा विकास खंड की ग्राम पंचायत बल्ह, बल्ह खालसा, बुढवार, चमयाड़ी, चंगर, छपरोह कलां, चौली, चुल्हारी, धनेत, प्लाहटा, सिंहाणा, टकोली व थड़ा में वोट डाले जाएंगे। वहीं विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत अंबोआ, अमलैहड़, भंजाल अप्पर, ब्रह्मपुर, चलेट, गगरेट अप्पर, गणु मंडवारा, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, कैलाश नगर, कुठेड़ा जसवालां, मवा कोहलां, नकड़ोह, ओयल तथा पिरथीपुर, विकास खंड हरोली में ग्राम पंचायत बढेड़ा, बट्ट कलां, बढ़ियारां, भैणी खड्ड, चंदपुर, दुलैहड़, हीरा नगर, हीरां, कांगड़, कुठार बीत, नंगल खुर्द, पालकवाह, रोडा तथा सिंघा में मतदान होगा।
उपायुक्त ने बताया कि ऊना विकास खंड में ग्राम पंचायत अबादा बराना, अरनियाला लोअर, बडैहर, बनगढ़, बसाल लोअर, बीनेवाल, चलोला, चताड़ा, जखेड़ा, जनकौर, झूड़ोवाल, कोटला कलां, कोटला खुर्द, कुरियाला, लालसिंगी, मदनपुर, रैनसरी, सासन व टब्बा शामिल हैं।
18 संवेदनशील व 10 अति संवेदनशील मतदान केंद्र
राघव शर्मा ने कहा कि मतदान के तीसरे चरण में 129 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 18 संवेदनशील व 10 अति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजार किए गए हैं तथा 469 पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया है। मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का प्रचार प्रतिबंधित रहेगा तथा चुनाव प्रचार से संबंधित बोर्ड लगाना, पोस्टर इत्यादि लगाने पर भी प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि धारा 144 सीआरपीसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों के समीप मतदान वाले दिन किसी भी प्रकार के शस्त्र को लेकर घूमना मना है।
संबंधित ग्राम पंचायतों में शराब की दुकानें बंद
राघव शर्मा ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, उस क्षेत्र में मतदान के 48 घंटे पूर्व से मतदान व मतगणना पूर्ण होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी तथा शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबन्दी रहेगी, जिसके अन्तर्गत होटल, बार, रेस्ट्रोरेंट, कैटरिंग स्थान एवं अन्य सभी सार्वजनिक या निजी स्थानों पर शराब की बिक्री पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार रामपाल भारद्वाज की माता का देहांत : अंतिम संस्कार में समाजिक, राजनीतिक व धर्मिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि हुए शामिल

गढ़शंकर : पत्रकार और समाज सेवी रामपाल भारद्वाज की माता मदन कांता का कल देर रात देहांत हो गया। वह कुछ दिनों से डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए उपचाराधीन थी। कल शाम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारों के साथ नाइंसाफी करने के बाद बेशर्मी भरी बातें रही है सरकार – आईजीएमसी में भी कैंसर भी की दवाई नहीं देने वाले कर रहे हैं बड़ी-बड़ी बातें : जयराम ठाकुर

ओपन हार्ट सर्जरी के पेशेंट ऑपरेशन बेड से लौटाए जा रहे हैं और प्रदेश के मुखिया झूठ बोल रहे हैं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार : 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, 10 राज्यों में अकेले अपने दम पर जबकि 9 राज्यों में गठबंधन में लड़ने की रणनीति

नई दिल्ली :   आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान कांग्रेस की गठबंधन समिति की आंतरिक बैठक की गई, जिसमें पार्टी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैलरी-पेंशन पर सरकार का 42 फीसदी बजट खर्च : BJP पर भड़के सीएम सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सैलरी और पेंशन पर 42 फीसदी बजट खर्च हो रहा है. राज्य में कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए सिर्फ 28 फीसदी ही बजट बच जाता है. प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!