धंधड़ी में महिलाओं ने सीखी केंचुआ खाद बनाने की विधि

by
ऊना, 20 जनवरी: पीएनबी आरसेटी ऊना द्वारा धंधड़ी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिवर को आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को दूध उत्पादन व केंचुआ खाद बनाने बारे में जानकारी दी गई।
शिविर के समापन अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक शाखा पाल भनोट ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार अपनाने का आहवान करते हुए बताया कि बैंक से मुद्रा ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पीएनबी आरसैटी पीएनबी ग्रामीण विकास न्यास नई दिल्ली की इकाई है जो ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सरंक्षण में चलाया जाता है। पीएनबी आरसैटी निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में 18- से 45 वर्ष के वेरोजगार लोगों को मुफ्त प्रशिक्षण देता है।
इस मौके पर आरसेटी के निदेशक आरके डोगरा, फैकल्टी आकाश भारद्वाज तथा रजनी बाला भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हीरो मोटरकोर्प लिमिटेड द्वारा साक्षात्कार 17 मार्च को आईटीआईटी ऊना में

ऊना  : हीरो मोटरकोर्प लिमिटेड हरिद्वार द्वारा 17 मार्च को प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई ऊना में कैम्पस साक्षात्कार का आय¨जन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई के प्राधानाचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान टीमों को आवंटित किए मतदान केंद्र : सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई रेंडमाइजेशन

हमीरपुर 08 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सभी 94 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली मतदान टीमों को सोमवार को रेंडमाइजेशन के बाद मतदान केंद्र आवंटित कर दिए गए। यह रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा : औद्योगिक क्षेत्र में टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण – हर्षवर्द्धन चौहान

नालागढ़ :  उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी की बद्दी के झाड़माजरी स्थित कम्पनी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम : डीसी मंडी ने भारतीय ध्वज सौंपकर टीम को किया रवाना

 एएम नाथ। मंडी, 28 अप्रैल। नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!