दो विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाकर भी जोखिम में नहीं हिमाचल सरकार, बिछाई नई बिसात

by
एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लड़ने को नई बिसात बिछा दी है । हिमाचल में कांग्रेस दो विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारकर भी राज्य सरकार में बहुमत कायम रखने का संदेश देने की तैयारी में है।
                   कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लड़ने को नई बिसात बिछा दी है। व्यवस्था परिवर्तन के नारे पर चलते हुए दोनों तरह के चुनावों के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग रणनीति बनाते हुए भाजपा को घेरने की कार्ययोजना बनाई है। लोकसभा चुनाव को हल्के में नहीं लेते हुए कांग्रेस अब मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है
मंडी सीट विक्रमादित्य सिंह के परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह तीन-तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के पिता दिवंगत केडी सुल्तानपुरी लगातार छह बार सांसद रह चुके हैं। इन आंकड़ों पर गौर करते हुए ही कांग्रेस ने अब मंडी और शिमला से युवा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रमोशनल इंक्रीमेंट मामले में सरकार को हाईकोर्ट की फटकार : सरकार पर 10 हजार रुपये हर्जाना

प्रमोशनल इंक्रीमेंट मामले में विभाग की दोबारा समीक्षा पर अदालत की आपत्ति, याचिकाकर्ता को 10 हजार रुपये हर्जाना देने के निर्देश एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अदालती आदेश का पालन करने में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HDFC बैंक का मैनेजर गिरफ्तार- डिजिटल अरेस्ट केस : जो महिला कभी बैंक नहीं गई उसके नाम पर खाता, फिर चैक से निकासी

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला की साइबर थाना पुलिस ने 82 लाख रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. अब आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश

 हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार :  जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण धर्मशाला, 15 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 50 दिन में 16वां मर्डर : अब झाड़ियों में मिली युवक की लाश

एएम नाथ। शिमला : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बेहद खराब हो गई है. प्रदेश में 2025 के शुरुआती 50 दिन में 16वां मर्डर हुआ है. ताजा मामला शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!