सांसद तिवारी ने दिया संघर्ष कमेटी को हर तरह की राजनीतिक तथा कानूनी सहायता देने का आश्वासन

by

गढ़शंकर। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने महिंदवानी में साबुन फैक्टरी के प्रदूषण के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हो कर संघर्ष कमेटी को समर्थन दिया तथा संघर्ष कमेटी को हर तरह की राजनीतिक तथा कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया| उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी साबुन फैक्टरी के प्रदूषण के विरोध में पंजाब के मुख्य मंत्री, हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री तथा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखे हैं तथा शीघ्र ही मैं दोबारा इन सभी से भेंट कर इस मुद्दे को निजी तौर पर उठाऊँगा| उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष कर रहे लोगों पर झूठे पर्चे दर्ज करना लोकतंत्र का कत्ल है| उन्होंने कहा कि मैं इस संघर्ष में पूंजीपतियों की धक्केशाही के विरुद्ध पूरी तरह से जनता के साथ खड़ा हूँ| इस अवसर पर एडवोकेट पंकज कृपाल, कमल कटारिया सरपंच, प्रणव कृपाल, महा सिंह रौड़ी, अशोक शर्मा अध्यक्ष संघर्ष कमेटी, एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर डगाम, रमेश लाल सरपंच, , पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, रोहित कुमार, आदि उपस्थित हुए| इस अवसर पर संघर्ष कमेटी ने सांसद मनीष तिवारी को ज्ञापन भी भेंट किया|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

होटल पहुंचे दो कपल – आजु-बाजू मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज शेयर किये जाते हैं।  कुछ वीडियो अचानक ही कैमरे में कैद हो जाते हैं।  कई वीडियोज को लोग कंटेंट क्रिएट करने के बाद शेयर करते हैं। इन...
article-image
पंजाब

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव नैनवां के 9 दिन से लापता युवक का सिर और एक बाजू अलग अलग जगह से सतलुज दरिया से बरामद

गढ़शंकर l गांव नैनवां का गत नौ दिनों लापता इक्कीस वर्षीय युवक के सिर और एक बाजू जिला रोपड़ के थाना नूरपुर बेदी के गांव टिब्बा टपरिया के निकट पुलिस ने सतलुज दरिया से...
article-image
पंजाब , समाचार

छात्रओं से स्कूल में टॉयलेट बाथरूम की सफाई करवाने का वीडियो वायरल : डीईओ ने कहा होगी कड़ी कारवाई

अध्यापिका ने कहा चल रहा है सफाई अभियान, हैड टीचर कहते है स्कूल टीचर भी साथ मे कर रही थी सफाई गढ़शंकर : गढ़शंकर के देनोवाल खुर्द के एलिमेंट्री में स्कूल की छात्रओं से...
Translate »
error: Content is protected !!