डीसी संदीप हंस को मिला : पंजाब भट्ठा, खेत मजदूर (रुलर) जरनल यूनियन शिष्टमंडल यूनियन के पंजाब प्रधान डा. अमरनाथ बस्सी की अगुवाई में

by

होशियारपुर।  पंजाब भट्ठा, खेत मजदूर (रुलर) जरनल यूनियन का एक शिष्टमंडल यूनियन के पंजाब प्रधान डा. अमरनाथ बस्सी की अगुवाई में होशियारपुर के डीसी संदीप हंस को मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने विभिन्न वर्ग के मजदूरों को आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। डा. अमरनाथ बस्सी ने इस दौरान बताया कि यूनियन भट्ठों, शैलरों, घरों, ढाबों, होटलों, स्वीट्स शाप व करियाना स्टोर में काम कर रहे मजदूरों का सर्वे करने जा रही है। इस सर्वे का मुख्य मकसद यह पता लगाना है कि क्या एक्ट १९४८ के तहत २०१२ में न्यूनतम वेतन के जारी किए सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर मजदूरों को वेतन दिया जा रहा है कि नहीं। क्योंकि देखने में आया कि अभी भी लोग मजदूरों से मानवता वाला व्यवहार न करते उनके साथ धक्केशाही करते हैं। मजदूरों का शोषण किया जाता है जोकि सरासर गलत है। उन्होंने इस दौरान डीसी को दिए मांग पत्र में यह अपील की कि सर्वे के दौरान यदि कोई परेशानी आती है यां कई अडचन डालने की कोशिश करता है तो उसे दूर करने के लिए प्रशासन यूनियन की मदद करे ताकि सर्वे सही ढंग से हो सके। उन्होंने बताया कि यह सर्वे ३१-१०-२-२२ को शुरु किया जाएगा जो ३०-०६-२०२३ तक समाप्त होगा। इस दौरान यूनियन की मदद के लिए डीसी गढ़शंकर, दसूहा, मुकेरियां, होशियारपुर के एसडीएम, तहसीलों के उपमंडल मैजिस्ट्ररेट, एसएसपी होशियारपुर व जिला के डीएसपी व सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी करें। ताकि समयनुसार मौके पर जो भी अधिकारी हो यूनियन इस सर्वे में मदद ले सके। डा. बस्सी ने बताया कि सर्वे के बाद यह रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी ताकि मजदूरों की सही स्थिति का पता चल सके। यदि कोई कमी पाई गई तो प्रशासन से मजदूरों के हकों के लिए कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। डीसी संदीप हंस ने डा. बस्सी को सर्वे के दौरान हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके उनके साथ यूनियन की महासचिव बलविदंर कौर भट्टी, यूनियन महासचिव सुरजीत नाहर, मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दे उठाए …हिमाचल प्रदेश को चंडीगढ़ में उसका 7.19 प्रतिशत वैधानिक हिस्सा प्रदान किया जाए : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश के लंबित और अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों...
article-image
पंजाब

12वीं की छात्रा की हत्या कर पंखे से दिया था लटका : डेड महीने बाद हत्या के आरोप में पिता व चाचा ग्रिफ्तार

संगरूर :  ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने भाई के साथ मिलकर अपनी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की हत्या कर दी। घटना की...
article-image
पंजाब

स्नैचर गिरफ्तार, दूसरा साथी अभी भी फरार : महिला टूरिस्ट की स्नैचरों के कारण गई थी जान

अमृतसर : सिक्किम की एक महिला टूरिस्ट को स्नैचरों के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पूरे एक महीने के बाद पुलिस ने एक बाइक सवार स्नैचर को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे स्नैचर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को दी मंजूरी, निजी भूमि वाले मालिक भी ऐसे होंगे मालामाल

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने नई खनन नीति में संशोधन को मंजूरी दी है. गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया....
Translate »
error: Content is protected !!