कांग्रेस ही मोहाली का विकास कर सकती है: सांसद तिवारी

by

पार्टी ने हमेशा से देश में लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत किया, वार्ड नंबर 12 से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया

मोहाली, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने  कहा है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही मोहाली का विकास कर सकती है, जिसने समय-समय पर देश में लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूती और सर्वपक्षीय विकास हेतु काम किया है। सांसद तिवारी मोहाली नगर निगम के चुनाव हेतु वार्ड नंबर 12, फेस-7 से पार्टी उम्मीदवार परमजीत सिंह हैप्पी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा ही तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था लाई गई थी। कांग्रेस की केंद्र सरकार ने सुनिश्चित किया कि निकाय चुनाव हर 5 वर्ष के कार्यकाल में हों। ऐसे मोहाली के सर्वपक्षीय विकास हेतु जरूरी है कि यहां कांग्रेस की जीत हो, ताकि विकास कार्यों को लेकर निगम स्तर पर सही और समय पर फैसले लिए जा सके।

इससे पहले सांसद तिवारी ने कोरोना काल के दौरान सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से राज्य में सेहत सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर  दिन-रात की गई मेहनत का जिक्र किया।

वहीं पर, सेहत मंत्री सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से मोहाली के विकास हेतु काम किया है। इसके विपरीत पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों के दौरान एक भी प्रोजेक्ट मोहाली को नहीं दिया, जिसके चलते मोहाली विकास के पक्ष से पिछड़ चुका था। लेकिन 3 साल पहले जब कांग्रेस राज्य की सत्ता में आई, तो यहां मेडिकल कालेज स्थापित करने सहित अलग-अलग विकास कार्य शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि वह सांसद तिवारी के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की इंस्पेक्शन करने गए थे और यदि कोरोना संक्रमण ना आता, तो मार्च से कॉलेज काम करना शुरू कर देता। जिस मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट भी केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार ने पंजाब को दिया था, लेकिन राज्य की तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार ने प्रोजेक्ट को फाइलों में दबाकर रखा। उन्होंने मोहाली के सर्वपक्षीय विकास हेतु लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, हरकेश शर्मा चेयरमैन मार्केट कमेटी खरड़, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, कंवरबीर सिंह सिद्धू प्रधान जिला यूथ कांग्रेस मोहाली, बाबा सुरेंद्र सिंह, अजायब सिंह, मक्खन सिंह, गोगी चौहान, अमरीक सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के दो मेजर, होटल का कमरा : सीसीटीवी फुटेज और पत्नी पर अवैध संबंध का शक

दिल्ली की एक सिविल अदालत ने भारतीय सेना  के दो अधिकारियों के बीच कथित extramarital affair मामले में एक अहम फैसला सुनाते हुए होटल की CCTV फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है।...
article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कुमारी सैलजा से की हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार ने आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की माननीय महासचिव आदरणीय कुमारी सैलजा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश...
पंजाब

75 से अधिक गांवों के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी सब-तहसील शाम चौरासी: पवन कुमार आदिया

विधायक आदिया की ओर से सब-तहसील लोगों को समर्पित रजिस्ट्रियां , फर्द, अलग-अलग सर्टिफिकेटों, जमीनों के इंतकाल आदि के लिए नहीं जाना पड़ेगा होशियारपुर विधान सभा में 22 करोड़ रुपए की लागत से बन...
article-image
पंजाब

टीचर ने स्टूडेंट के साथ की अश्लील हरकत, लैब में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश, गिरफ्तार 

जालंधर। पारस एस्टेट में हुई शर्मनाक हरकत के बाद अब चौकी किशनगढ़ के अंतर्गत आते एक गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डीपी मास्टर ने 16 साल की बच्ची जो कि 10वीं कक्षा की...
Translate »
error: Content is protected !!