थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

by

ऊना (27 जनवरी)- एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई।

विकास खंड बंगाणा के तहत 19 पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों व उप प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पंचायती राज एक्ट में प्रतिनिधियों को वित्तीय, प्रशासनिक व न्यायिक शक्तियां प्रदान की गई हैं। जल्द ही सभी के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास खंड बंगाणा की पंचायतों की पहली बैठक एक फरवरी को होगी, जिसमें प्रधान वार्ड पंचों को शपथ दिलाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुड़वां बहनों ने आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शीर्ष स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला, एक मई :  हिमाचल प्रदेश में जुड़वां बहनों – अविशा स्याल और सिरिशा स्याल ने ‘इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (आईसीएसई) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 99.4 प्रतिशत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘राधे गैंग’ के 6 नशा तस्करों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार : 47 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहित भदसाली।  शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह ‘राधे गैंग’ के 6 आरोपियों को  रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के 2 आरोपियों को 17 अक्टूबर को करीब 47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाबदेही के साथ करें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का जवाबदेही के साथ इस्तेमाल करने के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि शब्दों में पवित्रता और शक्ति होती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

प्रदेश की मातृशक्ति को क्यों नहीं मिल रहे हैं₹1500 बालिका आश्रम में हुई घटना दुःखद, बेटियों को मिले सुरक्षित वातावरण एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!