राम सिंह 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित

by

कुल्लू : भाजपा ने कुल्लू से बागी राम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राम सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का पत्र जारी किया। रामसिंह पार्टी में उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे, लेकिन कुल्लू से टिकट न मिलने से नाराज राम सिंह पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने कल 5 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। इसमें किन्नौर से तेजवंत नेगी, आनी से किशोरी लाल, इंदौरा से मनोहर धीमान, नालागढ़ से केएल ठाकुर पूर्व विधायक हैं। इनके अलावा पूर्व राज्य सभा सांसद एवं पार्टी उपाध्यक्ष कृपाल परमार को भी निकाला गया है।
जिन बागियों पर पर कार्रवाई होनी बाकी :
विधानसभा के चुनावी में टिकट आवंटन से नाराज होकर पार्टी के करीब 20 कार्यकर्ता बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इनमें से चंबा सदर से इंद्रा कपूर, कांगड़ा में कुलभाष चौधरी, धर्मशाला में विपिन नेहरिया, जसवां से संजय पराशर, हमीरपुर से आशीष शर्मा, बड़सर में संजीव शर्मा, बिलासपुर में सुभाष शर्मा, झंडूता में राजकुमार कौंडल, नाचन में ज्ञानचंद मंडी सदर में प्रवीण शर्मा, सुंदरनगर से अभिषेक ठाकुर, मनाली में महेंद्र ठाकुर, बंजार में हितेश्वर सिंह, पर अभी पार्टी कोई निर्णय नहीं ले पाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आयोजित

नालागढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दृष्टिगत आज ज़िला पंचायत अधिकारी अधिकारी कार्यालय सोलन में स्थित ज़िला पंचायत संसाधन केन्द्र में ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) तथा वोटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में बंद का व्यापक असर- 163 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा

चंडीगढ़, 30 दिसंबर । किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के ज्यादातर जिलों में किसान टोल प्लाजा व मुख्य मार्गों पर बैठे रहे। रेलवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक : 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता को सीएम सुक्खू ने बताया अपर्याप्त, 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का किया आग्रह

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की और हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में खेल दिया ‘इमोशनल कार्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे में दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बेहद मजबूत हालत में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयानों से डोलड्रम...
Translate »
error: Content is protected !!