14 करोड़ रुपए में गगरेट विधानसभा सीट का टिकट बेचने के आरोप : जिन्हें टिकट नहीं मिलता, वह ऐसे ही आरोप लगा देते

by

गगरेट : ऊना जिले की गगरेट विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कांग्रेस द्वारा गगरेट विधानसभा सीट का टिकट 14 करोड़ रुपए में बेचने के आरोप लगा कर चुनावी माहौल में गरमाहट पैदा के दी है।। इस मामले में कांग्रेस का ही शुक्ला नाम का एक नेता शामिल है।
राकेश कालिया ने भंजाल में जनसभा के दौरान खुलेआम यह आरोप लगाते हुए कहा कि उनका टिकट कटा नहीं, बल्कि कांग्रेस ने इसे बेच दिया। इस बीच कांग्रेस के भीतर इन आरोपों को लेकर हड़कंप मचा गया है। राकेश कालिया द्वारा जनसभा में दिए भाषण का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई है। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी आरोपी को दरकिनार करते हुए कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिलता, वह ऐसे ही आरोप लगा देते हैं।

कालिया ने अब कहा कि झंडे के अपमान के चलते कांग्रेस छोड़ी टिकट कटने के कारण नही : राकेश कालिया ने कहा कि आज ऊपर नीला झंडा YSP का लगता है और कांग्रेस का झंडा नीचे लगता है। इसी शर्मिंदगी को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया है। यह अपमान उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। नेताओं के टिकट तो कटते हैं, कोई बात नहीं। एक जगह से कट गई तो दूसरी जगह एडजस्ट हो गए। राकेश कालिया भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर की प्रशंसा करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपका नुमाइंदा बहुत सिंपल आदमी है। पहले मैं सोचता था कि यह आदमी गड़बड़ वाला होगा, लेकिन यह सीधी बात करता और सुनता है। मेरी तरह किसी अधिकारी को नहीं डांटता। उन्हीनों ने कहा कि मैं राजेश ठाकुर के साथ आ गया हूं और इन्हें चुनाव जिताना है। हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। चुनावी सर्वे भी भाजपा के फेवर में हैं। हालांकि, वह पहले सर्वे पर भरोसा नहीं करते थे, लेकिन उत्तराखंड और पंजाब में सर्वे सटीक साबित हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

200 फीट गहरी खाई में कार गिरी….पिता-पुत्री की मौत: बेटे और ड्राइवर की हालत गंभीर

एएम नाथ । शिमला।  ननखड़ी क्षेत्र में कल रात एक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। मृतक का बेटा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ननखड़ी-पुनन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 1 लाख करोड़ की सड़कें ही है मोदी की गारंटी, हिमाचल समेत देश का सर्वांगीण विकास ही है प्रधानमंत्री का लक्ष्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के साथ पूरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 टूरिस्ट घने जंगल में फंसे : रास्ता रात में भटके, पुलिस और एसडीआरएफ ने 4 घंटे में निकाला

एएम नाथ। मंडी  :  रात में रास्ता भटक 4 मील के घने जंगल में फंसे चार टूरिस्ट को मंडी पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान में सुरक्षित बाहर निकाला। शनिवार रात को सड़क बंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का अग्रदूत है नेशनल हेराल्ड अखबार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने नियमों के विपरीत दिया दो करोड़ से अधिक का विज्ञापन : जयराम ठाकुर

नेशनल हेराल्ड मामले को अब देश की जनता भी जानना चाहती है, भाजपा सामने ला रही है सच एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और...
Translate »
error: Content is protected !!