एडवोकेट बलविंदर सिंह ने एडवोकेट परमजीत कौर ने श्री खुरालगढ़ साहिब में सादे ढंग से आनंद कारज रचाया

by

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जी की चरण स्पर्श धरती तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में एक वकील जोड़े ने सादे ढंग से आनंद कारज रचाया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व बार एसोसीएशन गढ़शंकर के उपाध्यक्ष एडवोकेट बलविंदर सिंह ने एडवोकेट परमजीत कौर से  दोनों परिवारों के कम व्यक्ति शामिल कर गुरू मर्यादा अनुसार बहुत ही सादे ढंग से आनंद कारज की रस्में निभाई। इस मौके गुरू घर के मुख्य सेवादार भाई केवल सिंह चाकर द्वारा दोनों परिवारों को बधाई देते कहा कि उच्च शिक्षा हासिल व उच्च पद पर आसीन जोड़े ने यह आनंद कारज कर मिसाल पैदा की है। क्योंकि आजकल के चकाचौंध के समय में जब गरीब लोग भी कर्ज उठा कर शानो शौकत से विवाह करने को पहल देते हैं तो आज इस जोड़े के आनंद कारज आम लोगों के लिए एक सीख है। इस मौके हैड ग्रंथी नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, सतीश सिंह, गुरदीप सिंह, बिंदर सिंह व परिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एसएचओ करनैल सिंह ने लोगो को शांत किया, ओवरलोड बाहनों के खिलाफ कार्रवाई का दिया अश्वासन : मैहिंदवानी में हिमाचल में लगे उद्योग से आ रहे वाहन से गुस्साए लोगो ने किया जोरदार प्रर्दशन :

गढ़शंकर। गांव मैहिंदवानी में ओवरलोड वाहनों के गुजरने से गुस्साए लोगो ने देर शाम दो घंटे लगातार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। लोगो का कहना था कि लोग...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : फन रिपब्लिक पार्किंग से छह वाहन इंपाउंड, शहरभर में अवैध वेंडरों पर चला अभियान

सेक्टर-22, 40, 45, 46 और इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई, 63 चालान जारी पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने...
article-image
पंजाब

किरती किसान व मजदूर सगठनों ने मोदी सरकार विरुद्ध बजाया ढोल तो राजनीतिक दल ने बजाया वोटों की डुगडुगी।

भारत बंद के आह्वान पर अकाली दल व किसान संगठन आमने सामने। माहिलपुर – कृषि सुधार कानून को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे किसान व मजदूर सगठनों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
Translate »
error: Content is protected !!