हत्या : 82 साल के वृद्ध को बाथरूम में बांध कर : वृद्ध के चिहरे व गले पर लाल निशान पड़े थे और मूंह में कपड़ा ठूंसा हुया था

by

गढ़शंकर : गांव घागो रोड़ावाली में रात अज्ञात व्यक्ति ने 82 साल के वृद्ध को बाथरूम में बांध कर उसकी हत्या कर दी। घर में अलमारियों के ताले टूटे थे और ब मृतक धर्म चंद के पर्स में से भी अज्ञात हत्यारे पैसे निकाल कर ले गए थे। लेकिन चोरी क्या हूया इसका पता मृतक धर्म चंद के बेटों के आने पर ही चलेगा। पुलिस ने हत्या के मामले में वृद्ध के दामाद हरभजन लाल के ब्यानों पर हत्या का आात हत्यारों पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
गांव घागों रोड़ावाली में 82 साल के वृद्ध धर्म चंद पुत्र बंता राम अपने घर में अकेले रहते थे। उनके तीनों बेटे विदेश में रहते थे। उन्हें रोटी और खाने पीने का समान गांव के पड़ोस में रहने वाले कमलजीत पुत्र गुरनाम सिंह का परिवार देता था। कल रात करीव पौने आठ वजे गुरनाम सिंह रोटी देने गए तो वृद्ध धर्म चंद नहीं थे तो गुरनाम सिंह ने उनके दामाद हरभजन लाल निवासी साधोवाल को फोन कर किया। आधे घंटे में वह परिवार सहित वहां पहुंच गए और सभी कमरे चैक किए और गांव एक और जगह परिवार का कमरा था वहां चैक किया। लेकिन धर्म चंद वहां नहीं मिला। जिसके बाद अमेरिका में रहने वाले धर्म चंद के बेटा का कमरा बंद था तो धर्म चंद के भतीजे ने अमेरिका में रहने वाले बेटे को फोन कर बताया गया कि सभी जगह चैक कर लिए आपके पिता नहीं मिले तो अमेरिका रहते बेटे ने कहा कि ताला तोड़ कर देखो। लेकिन कमरे का ताला ना खुलने पर वहां पर मौजूद लोगो ने खिडक़ी का उखाड़ा और अंदर गए तो कमरे के बाथरूम में धर्म चंद ओ टॉयलेट सीट से बांध कर टायलैट सीट के पास फेकां हुया था और उसके मूंह में कपड़ा ठूसा हुया था। मूह पर लाल निशान थे। धर्म चंद की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद गढ़शंकर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने धर्म चंद का शव कबजे में ले लिया। जिसके बाद आज उसका पोसटमार्टम करवा दिया गया।
एसएचओ करनैल सिंह : अज्ञात लोगो ने वृद्ध धर्म चंद की हत्या की है मामले की जांचकी जा रही है आरोपी शीध्र पकड़ लिए जाएगे। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ धारा 302,201 तहत मामला दज कर लिया गया।
मृतक धर्म चंद के दामाद हरभजन लाल : बेहरमी में धर्म चंद का अज्ञात हत्यारों ने मारा। उसके हाथ प्लासटिक की रस्सी से हाथ बांध कर टॉयलेट सीट के साथ रस्सी बबांधी हुई थी। । उनके चिहरे और गले पर लालरंग के निशान पड़े थे। मूंह में कपड़ा ठूंसा हुया था। घर में अलमारियों व अन्य चीजों के ताले तोड़े गए है और अलमारियों समान चोरी हुया है। उनके पर्स में हमेशा काफी पैसे रहते थे तो उनके पर्स से भी पैसे नहीं मिले। जिससे लगता है कि अज्ञात हत्यारें चोरी करने आए थे और तो पहचाने जाने पर ही उन्होंने हत्या की होगी। चोरी क्या हूया है इसका पता तो उनके बेटों के आने के बाद पता चलेगा। कल रात तीनों बेटे आ जाएगे तो सोमवार को उनका संसकार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSF ने हेरोइन के 6 पैकेट किए जब्त : खेत से एक काले रंग का बड़ा पैकेट मिला, जिसमें 3 चमकदार छड़ियों के साथ 3 छोटे पैकेट थे

फाजिल्का : बीएसएफ सैनिकों ने फाजिल्का जिले के गांव मजार जमशेर पट्टन धानी के पास एक ड्रोन घुसपैठ को रोका। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, बीएसएफ जवानों ने तुरंत ड्रोन पर हमला कर दिया। तलाशी...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने हिंदी के विलक्षण विद्वान धर्मपाल साहिल को केंद्र सरकार द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी पर किया सन्मानित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नॉट में बताया हैं कि होशियारपुर निवासी हिन्दी के प्रकांड विद्वान श्री धर्मपाल साहिल जो कि शिक्षा...
article-image
पंजाब

नांदेड़ हत्या केस में तीन आरोपी काबू : प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हैं संबंधित

चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि बहुचर्चित नांदेड़ हत्या केस में अभी भी गिरफ्तारियां जारी हैं। पकड़े जा रहे आरोपियों में ज्यादात्तर का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे प्रतिबंधित आतंकी...
Translate »
error: Content is protected !!