पीएम मोदी ने ब्यास डेरा प्रमुख से की मुलाकात : डेरा अनुयायियों की वोट बटोरने की चर्चाएं

by

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा अपने पक्ष में करना चाहती हैं। डेरा पहुंचने पर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने उनके साथ पूरे डेरे का चक्कर लगाया। लंगर हॉल भी देखा। उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि इस किचन में लाखों लोगों के लिए एक साथ खाना तैयार होता है।वहीं कुकिंग मैनेजमेंट के अलावा वह डेरे की साफ सफाई देख काफी प्रभावित हुए। बंद कमरे में हुई मुलाकात पीएम मोदी की डेरा मुखी के साथ हुई इस बैठक को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। इसके बाद पीएम मोदी डेरे से सीधा ही हिमाचल के लिए रवाना हो गए। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि वह डेरे के वोटरों को भाजपा के हक में करने पहुंचे हैं।
डेरा मुखी से डेरे में मिलने का वायदा पूरा करने डेरा पहुंचे पीएम मोदी : पीएम मोदी की यह मुलाकात पहली नहीं है। पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भी पीएम मोदी ने डेरा मुखी के साथ मुलाकात की थी। लेकिन वह मुलाकात डेरे में ना होकर पीएम ऑफिस में हुई थी। इसी मुलाकात में निर्णय लिया गया था कि दोनों की अगली मुलाकात ब्यास डेरे में ही होगी। यही वादा पूरा करने के लिए पीएम मोदी आज डेरे पहुंचे हैं।
खालिस्तान समर्थकों की धमकियां व किसानों के प्रदर्शन के चलते सीधा डेरे के अंदर ही हुआ हेलीकॉप्टर लैंड : खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों और किसानों के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर सीधा ही डेरे के अंदर लैंड हुआ। जिसके चलते उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सभी जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DM रंधावा सुसाइड मामला : पंजाब के सांसदों ने अमित शाह को सीबीआई से जांच करवाने के लिए लिखा पत्र

नई दिल्ली वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध सुसाइड मामले में आज पंजाब के सांसदों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों में कराई जाएंगी सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिताएं : आपदा प्रबंधन को लेकर समर्थ-2024 अभियान के तहत होंगी जागरूकता गतिविधियां

रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्राह्मण बनकर शादी की, पत्नी से कहा- बुर्का पहनो, जबरदस्ती रोजा रखवाने लगा

इंदौर :   इंदौर शहर के भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल के चेयरमैन समीर मीर के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उस पर खुद को ब्राह्मण बोलकर हिंदू महिला से शादी...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल में गणित मेले का आयोजन

गढ़शंकर। पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में लगाए जा रहे गणित मेलो के क्रम के तहत जिला शिक्षा अफसर के निर्देशों पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेनीवाल में गणित मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!