बाथरूम में सात वर्षीय छात्र मिला बेहोश : शक है कि किसी ने उसकी हत्या का प्रयास

by

लुधियाना। गांव सुनेत स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल के बाथरूम में सात वर्षीय छात्र बेहोश मिला। स्कूल के स्टाफ ने उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। छात्र वेंटिलेटर पर है। छात्र के पिता चिराग ने बताया कि उसके बेटे के गले में रस्सी जैसे निशान हैं। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल के कर्मचारियों ने उन्हें बेटे के बेसुध हालत में मिले की जानकारी नहीं दी। छुट्‌टी के समय जब बेटा घर न पहुंचा तो उसकी मां उसे तालाश करते हुए स्कूल पहुंची। उसे स्कूल पहुंचने पर पता चला कि बेटे को रघुनाथ अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना पर सराभा नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र की पहचान मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है। महफूज दूसरी कक्षा का छात्र है

बच्चे की तलाश में स्कूल पहुंचा परिवार तब घटना का चला पता : पीड़िता के पिता चिराग ने कहा कि दोपहर को बच्चे के घर नहीं लौटने पर उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की। लड़के की तलाश में स्कूल पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने दावा किया कि लड़के की गर्दन पर गला घोटने जैसे निशान हैं। स्कूल स्टाफ के मुताबिक दोपहर में लड़का बाथरूम गया था। जब वह नहीं लौटा तो स्कूल स्टाफ ने उन्हें चेक करवाया। उन्होंने उसे बाथरूम में बेहोश पाया और रघुनाथ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए। डीएमसीएच रेफर कर दिया। स्कूल के हेडमास्टर हरजीत सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान एक शिक्षक हरप्रीत कौर ने उन्हें छात्र के बारे में बताया। वह उसे अस्पताल ले गया और अपनी जेब से अस्पताल के बिलों का भुगतान भी किया।

पुलिस जांच में जुटी : हरजीत सिंह ने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन जिस एरिया में लड़का बेहोश पाया गया, वह सीसीटीवी की कवरेज में नहीं है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि बाथरूम के पास निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह ठप हो गया। मौके पर अभी भी बजरी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि छात्र बजरी पर फिसलकर किसी चीज से उलझ गया होगा। थाना सराभा नगर के एसएचओ सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे चोटों की असलियत जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बन सकती थी आप की सरकार !…. अगर इन 14 सीटों पर कांग्रेस ने ना बिगाड़ा होता खेल?

दिल्ली में आम आदमी पाटी  के लिए कांग्रेस पार्टी हार की गुनहगार बनती दिख रही है। 70 में से कम से कम 14 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को जितने वोट मिले हैं,...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री खुद पहुंचे कब्जा छुड़ाने : संगरूर सांसद के बेटे, बेटी-दामाद और पूर्व मंत्री कांगड़ के बेटे समेत 15 से अवैध कब्जा हटाया

2828 एकड़ पंचायती जमीन की कीमत 300 करोड़ चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से सटे मुल्लांपुर से 2828 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया। इसकी कीमत 300 करोड़...
article-image
पंजाब

Ancient Sri Sidheshwar Mandir to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 23 : .Preparations are underway for a grand 2,100-kund Shakti Mahayagya to be held on 26 February 2027 at the ancient Sri Sidheshwar Shiva Mandir in Bassi Gulam Hussain village, district Hoshiarpur....
article-image
पंजाब

सतनौर रेलवे पलेटफार्म के निर्माण कार्य में घटीया मटीरियल लगाने के आरोप प्रर्दशन

गढ़शंकर । नवांशहर से जेजों को जाने वाली रेलवे लाईन के के नवीनीकरण तहत सतनौर रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे पलेटफार्म पर घटीया मीटिरियल के उपयोग को आरोप लगाते हुए सीपीआईएम के जिला...
Translate »
error: Content is protected !!