प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : आप चुनाव क्षेत्र से हट जाईए, बाकी सब वह देख लेंगे

by

प्रधानमंत्री मोदी ने कृपाल परमार को दिए चुनाव मैदान से हटने के आदेश
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से बागी होकर चुनाव लड़ रहे भाजपा के कृपाल परमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव मैदान से हट जाने को कहा था। उनकी फोन पर मोदी के साथ हुई बातचीत अब वायरल हो रही है। परमार ने मोदी को कहा है कि वे 2 दिन यदि पहले फोन करते तो बात कुछ और होती, लेकिन इस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें साफ-साफ कहा कि बाकी सब वह देख लेंगे, यह उनका आदेश है, आप चुनाव क्षेत्र से हट जाईए। इस बातचीत में परमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी अच्छी खासी शिकायत की और कहा कि 15 साल तक वे उन्हें जलील करते रहे हैं। बता दें कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा की ओर से राकेश पठानिया चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान भी उनकी उम्मीदवारी की चर्चा थी, लेकिन तब कांग्रेस के भवानी सिंह चुनाव जीत गए थे। वह धूमल सरकार के समय एक मर्तबा राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। देखना यही है कि वे चुनाव मैदान से किनारा कर लेते हैं या फिर प्रधानमंत्री का मान-सम्मान रखेंगे।
धूमल की पहली सरकार में परमार थे राज्यसभा सांसद : प्रेम कुमार धूमल की पहली सरकार के समय कृपाल परमार राज्यसभा सांसद बने थे। उसके बाद उनकी मंशा विधानसभा चुनाव लड़ने की थी। वर्ष 2012 में परमार देहरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट की चाहत रखते थे, लेकिन तब रविंद्र रवि को वहां से चुनाव मैदान में उतारा था। उसके बाद कुछ समय तक वे साइलेंट मोड पर चले गए। पिछली बार जब फतेहपुर में उपचुनाव हुआ तो उसमें पार्टी ने अर्जुन सिंह को मैदान में उतार दिया। तब वे निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो चुके थे, मगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन्हें फतेहपुर से नामांकन दाखिल करने से पहले ही हेलिकाप्टर में बैठाकर ले गए थे। अब पिछले काफी समय से फिर से इस उम्मीद में थे कि फतेहपुर से वही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसका कारण यह था, क्योंकि कृपाल परमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी खास हैं, लेकिन इस बार जब ऐसा नहीं हो पाया और टिकट आवंटन के समय मंत्री राकेश पठानिया को फतेहपुर से चुनाव मैदान में उतार दिया गया तो कृपाल बागी हो गए और अब निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहरू  युवा केंद्र ने कराया जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित

 दसूहा  ”  नेहरू युवा केंद्र, होशियारपुर द्वारा   गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एजुकेशनल ट्रस्ट दसूहा   के सहयोग से जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट का आयोजन किया गया | इस युवा पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 5 दिन के लिए बंद : डीसी ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप देखते हुए जारी किए आदेश

ऊना  : ऊना जिला का पारा 45 डिग्री पहुंचते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

SP ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अध्यक्षता मैं बैठक : थाना सदर ऊना के क्षैत्राधिकार में कानून एवं व्यवस्था से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर की परिचर्चा

ऊना : पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर IPS द्वारा पुलिस थाना सदर, पुलिस चौंकी शहर व पुलिस चौंकी संतोषगढ़ के अन्वेष्णाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन...
Translate »
error: Content is protected !!