65 लाख स्वीकृत सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन के लिए : राज्य के सबसे बड़ा चिड़ियाघर कांगड़ा के वनखंडी में होगा तैयार

by
धर्मशाला, 28 जुलाई। कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में पालमपुर के सौरभ वन बिहार में अब टॉय ट्रेन स्थापित करने के लिए 65 लाख की स्वीकृति मिली है ताकि पर्यटकों विशेषकर बच्चों को आकर्षित किया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के रमणीय स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस बाबत नियमित तौर समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं ताकि कांगड़ा को टूरिज्म कैप्टिल के रूप् में विकसित किया जा सके।
वनखंडी में राज्य के सबसे बड़े चिड़ियाघर के लिए भी मिली स्वीकृति
जिला कांगड़ा के बनखण्डी में बड़े चिड़ियाघर के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सी.जेड.ए.) से पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बड़े चिड़ियाघर की स्थापना एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति से सरकार की इस परियोजना को मूर्तरूप प्रदान करने में बल मिलेगा।
इस चिड़ियाघर में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्य जीवों को रखा जाएगा। यह चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए वन्य जीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहार और पारिस्थितिक महत्त्व की समझ विकसित करने के केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। यह चिड़ियाघर वन्य जीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।
टूरिज्म विलेज के लिए भी चयनित की जा रही है भूमि
डीसी ने बताया कि जिले में पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित टूरिज्म विलेज के लिए धर्मशाला के समीप नरघोटा में करीब 25 हेक्टेयर भूमि देखी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टूरिज्म विलेज के लिए जिले में अन्य उपयुक्त स्थानों में भी जमीन तलाशी जाए। उन्होंने बताया कि आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण के लिए सकोह में 2 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। वहीं कन्वेंशन सेंटर के लिए सिद्धबाड़ी में 4 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। यहां निर्माण को लेकर एशियन विकास बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधि साईट निरीक्षण भी कर चुके हैं।
पौंग में विकसित होगा इको-टूरिज्म
उपायुक्त ने कहा कि पौंग क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और इकोसिस्टम को संरक्षित रखने के लिए वहां पर्यावरण हितैषी टूरिज्म मॉडल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी विभाग के द्वारा क्षेत्र के सुंदरीकरण को लेकर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौंग क्षेत्र को इको-टूरिज्म के हिसाब से विकसित करने के लिए यथोचित योजना बनाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भटियात विस क्षेत्र की 12 सड़कों को मिली स्वीकृति

103.53 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 67.22 किलोमीटर सड़कें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड 12वींं रिजल्ट जल्द होगा जारी…… ऐसे कर सकते हैं चेक

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जल्द ही घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सदर विधानसभा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित : 750 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, वोट देने की ली शपथ – ओम कांत ठाकुर

मंडी, 23 जनवरी। मंडी सदर (33) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज मंगलवार को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए कर दी अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन करने...
Translate »
error: Content is protected !!