सबसे अमीर इंसान’ बनी महिला : एलन मस्क से 1 लाख गुना ज्यादा धनवान, पर सिर्फ 2 चीजों पर खर्च सकती है पैसे!

by

इंग्लैंड में एक महिला दुनिया की सबसे अमीर इंसान बन गई. वो एलन मस्क से भी 1 लाख गुना ज्यादा धनवान हो गई. पर वो ये रुपये सिर्फ 2 चीजों पर खर्च कर सकती है, कॉफी और क्वासौं ।

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के नॉटिंघम की रहने वाली 29 साल की एक महिला सोफी डाउनिंग (Sophie Downing) की किस्मत अचानक चमक गई. वो दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गईं. एलन मस्क जो फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, उनसे भी 1 लाख गुना ज्यादा अमीर सोफी बन गई हैं. पर समस्या ये है कि वो सिर्फ कॉफी और क्वासौं पर ही पैसे खर्च सकती हैं. इसके पीछे कारण है एक कैफे की बड़ी गलती।

वाउचर के बचे हुए अमाउंट ने बना दिया सबसे धनवान
हुआ यूं कि सोफी को क्रिसमस के मौके पर 200 डिग्री कैफे से एक वाउचर मिला. वाउचर 10 पाउंड (1200 रुपये) का था. पर उन्होंने पिछले ही हफ्ते उस वाउचर से कैफे में एक माचा लाटे खरीदा. जब उन्हें बिल मिला, तो उसमें वाउचर का बैलेंस लिखकर आया. उसे पढ़ने के बाद तो उनके होश उड़ गए, वो इसलिए क्योंकि उनके वाउचर का बचा बैलेंस 63 क्वाड्रिलियन पाउंड था यानी 63 और 15 शून्य (63,00,00,00,00,00,00,000 पाउंड). इसके हिसाब से थ्योरी के अनुसार वो अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी एलन मस्क से 1 लाख गुना ज्यादा अमीर बन गईं. अगर आपको ये आंकड़ा और गहराई से समझना है तो समझ लीजिए कि उनके वाउचर का बचा हुआ बैलेंस दुनिया की इकोनॉमी का 670 गुना ज्यादा है।

पूरी दुकान का सामान खरीद सकती हैं सोफी
सोफी ने कहा कि उन्हें ये देखकर बहुत हैरानी भी हुई और हंसी भी आई. सोफी के अनुसार ये गलती इस वजह से हुई होगी क्योंकि कैफे में वाउचर का बार कोड स्कैन हो गया होगा, ना की उसका अमाउंट, इस वजह से वो बार कोड के आंकड़े दर्शा रहा होगा. उन्होंने ‘नॉटिंघमशायर लाइव’ से बात की और बताया कि उन्होंने वाउचर का इस्तेमाल 12 फरवरी को किया था. उनके वाउचर में जो बचा हुआ अमाउंट है वो इतना है कि वो उससे वो पूरी दुकान का सामान खरीद सकती हैं, मगर वो ऐसा नहीं कर रही हैं, क्योंकि तब समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि काउंटर पर मौजूद शख्स ने भी जब अमाउंट देखा तो हैरान हुआ मगर उसने भी इसपर कोई आपत्ति नहीं जताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गांव के स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनीफार्म बांटी

गढ़शंकर : गांव कितना के शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल में पढ़ते सरकारी योजना के गैर लाभपात्री 11 विद्यार्थियों सहित अन्य को दानी शहीद सरवन दास के भतीज अमरजीत सिंह कितना द्वारा स्मार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डंगोली में बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान व पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 15 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत ग्राम पंचायत डंगोली में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन पब्लिक स्कूल का 5वां वार्षिक समारोह : अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी सीखी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारें – डॉ. धनीराम शांडिल

शिक्षा व्यक्ति का आभूषण – डॉ. शांडिल सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा ऐसा आभूषण जो व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव ने किया करसोग मंडल की प्रमुख पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण

एएम नाथ।  करसोग, 28 जून : राज्य सरकार के जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डाॅ. अभिषेक जैन ने करसोग प्रवास के दौरान जल शक्ति मंडल करसोग के अंतर्गत संचालित की जाने वाली विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!