बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा : मंदिर परिसर में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य करे अधिकारी: इंद्र दत्त लखनपाल

by
दियोटसिद्ध 07 फरवरी। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं और अन्य मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा और दियोटसिद्ध एवं इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है। इंद्र दत्त लखनपाल ने न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि वे मंदिर परिसर में सभी आवश्यक सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार की दिशा में कार्य करे , ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
बैठक के दौरान न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने न्यास की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी धर्मपाल सिंह, बीडीओ रमेश कुमार, न्यास के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा में 550 महिला मंडलों को किए जाएंगे चेक वितरित : आर.एस. बाली मुख्य अतिथि होंगे

नगरोटा, 4 मार्च, : नगरोटा बगवां में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 6 मार्च को गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  महिला दिवस कार्यक्रम के इस विशेष मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 30 जून तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण  पखवाड़ा : DC मुकेश रेपसवाल

5 साल  के 53708  बच्चों को घर पर वितरित  की जाएगीं जिंक की  गोलियां-ओआरएस के पैकेट एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब के फतेहगढ़ में फिल्माया गया संजीव बस्सी का 28वां गीत ब्लैकिया -2

बद्दी 19 अप्रैल (तारा) :  बीबीएन के मशहूर गायक एवम पत्रकार संजीव बस्सी का 28वां पंजाबी सॉन्ग ब्लैकिया -2 पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में फिल्माया गया । जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 IPS अधिकारी सस्पेंड : मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर 40 दिनों तक रखा हिरासत में – कादंबरी जेठवानी के उत्पीडऩ मामले में बड़ी कार्रवाई

मुंबई i: आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मुंबई में एक अभिनेत्री और मॉडल को गलत तरीके...
Translate »
error: Content is protected !!