कोरोना से सबसे अधिक फेफड़ों को पहुंचता है नुकसान, जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए छेड़ रहा अभियान

by
ऊना   : कोविड-19 के संबंध में लोगों में जागरुक करने के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संदर्भ में कुछ तथ्य जारी किए गए हैं। जिनके अनुसार कोरोना वायरस सबसे अधिक इंसान के फेफड़ों को नुक्सान पहुंचाता है और सही समय व उचित उपचार न होने पर यह मौत का पर्याय भी बन सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सामान्यतः स्वस्थ व्यक्ति के फेफड़े ऑक्सीजन के कारण एक्स-रे में काले दिखाई देते हैं जबकि कोरोना प्रभावित व्यक्ति के फेफड़ों में ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा कमी हो जाने के कारण सफेद दिखाई देते हैं। फेफड़ों के अन्दर हुआ यह नुकसान व्यक्ति में जीवन भर रह सकता है।
उन्होंने बताया कि अन्य रोगों की तुलना में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फेफड़ों में फैल जाता है और फेफड़ों को एकदम प्रभावित करना शुरू कर देता है, जिससे संक्रमित को सांस लेने में तकलीफ शुरू हो जाती है व शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। डीसी ने बताया कि जो लोग मधुमेह (शुगर), कैंसर, अस्थमा जैसे गंभीर से ग्रसित होते हैं उनमें यह संक्रमण बड़ी तेजी से असर करता है तथा संक्रमित व्यक्ति की कुछ ही दिनों में मृत्यु हो जाती है।
जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि गत दिनों जिला में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से यह तथ्य सामने आये हैं कि कोरोना से बहुत सारी मौतें संक्रमितों द्वारा लक्षण छुपाने और समय पर उपचार न कराने के कारण हुई हैं। कोरोना से फेफड़ों की स्थिति खराब होने से पहले मरीज के ऑक्सीजन स्तर पर ध्यान रखना जरूरी होता है, जिससे कि उसे समय पर पर्याप्त ऑक्सीजन दी जा सके।
प्रायः यह देखने में आया है कि आरंभ में व्यक्ति कोरोना के लक्षणों सर्दी-जुकाम आदि को सामान्य बीमारी समझकर बेपरवाह रहता है और अपने शरीर में घटते ऑक्सीजन के स्तर पर निगरानी नहीं रखता है और समय पर कोरोना जांच नहीं करवाने तक अपने परिजनों को भी इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित कर देते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि पिछले एक महीने में जिला ऊना में करोना संक्रमण से 23 मौतें हुई हैं, जिनके विश्लेषण पर यह तथ्य भी सामने आया है कि अधिकतर लोगों ने अपनी बीमारी को छुपाया और तबियत अधिक बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे। तब तक बहुत देरी हो चुकी थी तथा फेफड़ों के अत्याधिक खराब होने के कारण इन लोगों को बचाना संभव नहीं हो सका।
उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के लक्षणों जैसे बुखार, जुकाम, थकान, गला खराब, बदन दर्द, दस्त, उल्टी इत्यादि को गंभीरता से लें और सतर्कता बरतते हुए तुरंत सरकारी अस्पताल में अपना कोरोना टैस्ट करवाएं और संक्रमण को अपने फेफड़ों तक पहुंचने से रोकने के लिए जल्दी सही उपचार करवाएं। डीसी ने कहा कि इस संबंध में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया वे पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

पठानिया ने मंढ़ौर नाग जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की 1 लाख 45 हजार की राहत राशि एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ज़िला में 355 करोड़ व्यय : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना एडमिट कार्ड के भर्ती रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश, सभी मूल दस्तावेजों के साथ अब सुबह छह बजे पहुंचना होगा पड्डल ग्राउंड – भर्ती निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत

मंडी, 11 दिसम्बर :  भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के युवाओं के लिए 20 दिसंबर से 26 दिसम्बर तक मंडी के पड्डल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर देश की आत्मरक्षा की नई नीति का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

जंजैहली में निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने किया सेना को नमन एएम नाथ। मंडी : भारतीय सेनाओं की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत को लेकर बुधवार को सराज के जंजैहली में...
Translate »
error: Content is protected !!