माहिलपुर के पास गुरुद्वारा के पीछे चो में महिला का सड़ा हुआ नग्न अवस्था में शव मिला….पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर भेजा।

by
झाड़ियो में पड़ा महिला का शव

माहिलपुर:  माहिलपुर के पास गुरुद्वारा लधेवाल के पीछे चो में एक 30-35 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि गजर के लिए लकड़ लेने गई महिलाओं ने शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी यह सूचना मिलते ही एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता, एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल घटस्थल पर पुहंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर शवगृह में रखवा दिया गया है। इस संबंध में बात करते हुए एसएचओ सतविंदर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि होगी कि महिला की मौत कैसे हुई। वही महिला के शव की हालत इतना खराब हो चुकी थी कि उसके पास खड़े होना ही मुश्किल था और अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसकी पहचान न हो इस लिए उसके कपड़े तक उतार दिए गए थे जबकि महिला के हाथों में चूड़ा पहना हुआ था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी शादी हाल में ही हुई होगी। शव बरामद होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुनैल में अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई : 5 टिप्पर समेत मशीनरी जब्त  

गढ़शंकर, 28 अप्रैल : पुलिस और माइनिंग विभाग गढ़शंकर की टीम द्वारा गांव कुनैल में स्थित अवैध तौर शिवालिक स्टोन क्रशर पर अवैध माइनिंग के मामले में अचानक रेड की गई। माइनिंग विभाग गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

एएसआई की पिस्तौल से युवक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली : मिडल  ईस्ट में मचे घमासान के बीच एक तरफ जहां पूरी दुनिया तेल के संकट से सहमी हुई है, वहीं भारत के आम नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025-26 का बजट में किसे क्या मिला – कितने लाख की इनकम हुई टैक्स मुक्त जानिए

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई...
Translate »
error: Content is protected !!