कालेज की फीसें भरवा युवती ने तोड़ा रिश्ता : दो पर दर्ज किया मामला

by

नवांशहर। थाना बंगा सिटी पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर लड़की व उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सरहाल काजियां के रहने वाले गुरमीत राम ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि वे अपने बेटे सरबजीत राम को विदेश भेजना चाहते थे। उनके एक जानकार के जरिए आईलेट्स करी हुए लड़की से उनके बेटे का रिश्ता करवा दिया गया। तब यह तय हुआ था कि लड़की के विदेश जाने व पढ़ाई का खर्च लड़का पक्ष करेगा, जबकि लड़की शादी करके लड़के के घर से ही विदेश जाएगी। मगर जब लड़के पक्ष द्वारा सारी फीस जो 16 लाख रुपये के करीब बनती थी बैंक खातों के जरिए लड़की पक्ष को दे दी व लड़की बिना उन्हें बताए विदेश चली गई, जबकि इस दौरान उनकी रिंगसैरामनी हो चुकी थी। जबकि विदेश जाने के बाद लड़की द्वारा रिश्ता तोड़ दिया गया। जब पीड़ित पक्ष की तरफ से इस संबंध में पूछा गया तो लड़की पक्ष द्वारा उनके साथ खर्च करी गई राशि मे से 15 लाख रुपये वापिस करने का समझौता कर लिया। समझौते के अनुसार लड़की पक्ष द्वारा उन्हें चैक दिए गए, मगर वे कैश नहीं हुए। दोबारा समझौता हुआ तब भी पूरी राशि नहीं दी गई। आरोपी पक्ष द्वारा लड़का पक्ष को सिर्फ करीब 5 लाख रुपये ही दिए गए, जबकि 10 लाख 10 हजार रुपये वापिस नहीं किए गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच करी गई व इस संबंध में कानूनी राय के बाद लड़की व उसके भाई थाना बहराम क्षेत्र के रहने वाले राम किशन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उद्योगों में अग्नि सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन करें सुनिश्चित – DC जतिन लाल

ऊना, 29 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों और आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन...
article-image
पंजाब

राजा वडि़ंग की पत्नी अमृता वडि़ंग ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी

बठिंडा  :  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की पत्नी अमृता वडि़ंग ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में अगर बयान से किसी की भावनाएं आहत...
article-image
पंजाब

दरगाह शरीफ बाबा रोजा बाली जी कादरी साई मसकीन जी मसकीन तकिया हजूरा बाला दरबार में सालाना जोड़ मेला धूमधाम से सम्पन्न

गढ़शंकर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दरगाह शरीफ बाबा रोजा बाली जी कादरी साई मसकीन जी मसकीन तकिया हजूरा बाला दरबार गांव देनोवाल खुर्द में सालाना दो दिवसीय जोड़ मेला धूमधाम...
article-image
पंजाब

सरकार को समय व सहयोग देने से शिक्षा व सेहत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी : राओ केंडोवाल।

माहिलपुर – जिला स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैजों दोआबा की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप बनने पर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सन्मान समारोह गांव की पंचायत द्वारा कराया...
Translate »
error: Content is protected !!