शाम 5.28 से लेकर 6.19 बजे तक दिखेगा चंद्र ग्रहण : चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा-सूतक सुबह 5.30 से ही होगा शुरू

by

नवांशहर। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा और भारत में दिखेगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस चंद्र ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राह आमने सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि भारत में चंद्र ग्रहण खग्रास रूप में दिखेगा, पूर्वी भारतीय कुछ प्रदेशों को छोड़कर यह ग्रहण चंद्र उदय के पश्चात ही भारत में सर्वत्र दिखेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 2.39 से लेकर से लेकर 6.19 बजे तक ग्रहण रहेगा।

जबकि नवांशहर में शाम 5:28 के बाद से लेकर 6:19 मिनट तक यह ग्रहण दिखाई देगा। जबकि चंद्र ग्रहण का सूतक 8 नवंबर को सुबह 5.30 से ही प्रारंभ हो जाएगा। 7 नवंबर शाम 4.17 से पुर्णिमा तिथि आरंभ होगी। इस बार बैकुंठी पूर्णिमा कार्तिक मास की समाप्ति चंद्रग्रहण के कारण 7 नवंबर को ही हवन के बाद कार्तिक कथा की समाप्ति की जाएगी।

मंदिरों के कपाट सुबह सूर्य उदय से ही रहेंगे बंद : उन्होंने बताया कि ज्योतिषियों के मुताबिक दिन कम करना ही शास्त्र सम्मति और सत्यनारायण व्रत भी 7 नवंबर को ही है। 8 तारीख को सूतक है व सूतक में हवन, कथा, पूजा-पाठ में शास्त्रों के अनुसार निषेध माना जाता है। 8 नवंबर को मंदिरों के कपाट सुबह सूर्य उदय से ही बंद रहेंगे और शाम 6:19 के बाद मंदिरों के कपाट खुलेंगे।

इन बातों का रखें ख्याल : ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें। सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें। कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी अपने घर के अंदर प्रवेश ना करें। सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता। सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचें। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचें। इस दौरान सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसा कोई भी काम ना करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार हरियाणा का अनुसरण कर ले तो पंजाब के किसानों को नहीं करने पड़ेगे अंदोलन : तीक्ष्ण सूद

तीक्ष्ण सूद  ने कहा सभी की सभी 24 फसलों के साथ-साथ हरियाणा दे रहा हैं प्रमुख सब्जियों पर एमएसपी की ग्रान्टी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा...
article-image
पंजाब

रक्तदान कर और पोदारोपण कर आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन बीडीसी नवांशहर में रक्तदान कर मनाया । इस मौके पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार, सोसायटी पंजाब...
article-image
पंजाब

थाना प्रभारी परविंदरजीत पाल सिंह ने नशा विरोधी अभियान को बताया सफल, अब तक 30 से अधिक युवाओं को भेजा गया नशा छुड़ाओ केंद्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के थाना माहिल पुर क्षेत्र में नशा तस्करी और युवाओं में नशे की लत को लेकर एक विशेष बातचीत के दौरान थाना प्रभारी परविंदरजीत पाल सिंह ने कई अहम जानकारियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने जांच कर वसूली 185 करोड़ की संपत्ति : सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़ : ईडी ने सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड से भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 185.13 करोड़ रुपए की संपत्तियों को लौटा दिया है। चंडीगढ़ ईडी द्वारा देर रात जारी किए...
Translate »
error: Content is protected !!