देवभूमि में हिंदू कॉर्ड : अयोध्या, उज्जैन और काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर वोट मांग रही भाजपा

by

शिमला। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‌देवभूमि के हिंदू वोटरों को रिझाने के लिए अयोध्या, उज्जैन और काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर वोट की अपील की जा रही है। जबकि 5 साल की उपलब्धियों की बजाय प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे और दूसरे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने शिमला सहित प्रदेश के लगभग हर एक क्षेत्र में अयोध्या में राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण, उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर को दिव्य स्वरूप मिलने और काशी विश्वनाथ धाम के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। इन्हें मुद्दा बनकर वोटर लेने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के नेतागण कह रहे है कि जिस तरह भाजपा पूरे देश में राम मंदिर को हर बार के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उछालती रही है, हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है। यह इसलिए क्योंकि 5 साल में जयराम सरकार ने कुछ काम नहीं किए। काम किए होते तो अयोध्या, महाकालेश्वर और काशी विश्वानाथ के नाम पर वोट नहीं मांगने पड़ते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पायलट का अनशन : कांग्रेस हाईकमान, गांधी परिवार और पंजे के निशान का चित्र बैनर में नही दिखा, बैनर में महात्मा गांधी का चित्र और वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘’अनशन’’ का स्लोगन

जयपुर : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज पिछली भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर अनशन पर बैठे। लेकिन एआईसीसी प्रभारी की ओर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में खनन माफिया बेख़ौफ : खनन विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों पर हमला, इंस्पेक्टर लापता, एक पुलिस कर्मी घायल

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में खनन मफिया इस कदर बेख़ौफ हो चुका है कि दो दिन पहले वनरक्षक पर माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया था...
हिमाचल प्रदेश

3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया

शिमला :  शिमला  पुलिस ने बीती शाम 3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 36.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस बाबत शिमला के बालूगंज, रामपुर और कोटखाई पुलिस थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मकान बनाने वालों को बड़ी सुविधा नक़्शे के लिए ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं, आर्किटेक्ट ही दे पायेंगे अनुमति : आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना :  500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवनों की योजना अनुमति के लिए अब नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। यह अनुमति पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट्स द्वारा दी जा सकती...
Translate »
error: Content is protected !!