6 एसएसपी सहित 30 आईपीएस व 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब भर के 6 एसएसपी सहित कुल 30 आईपीएस और 3 पीपीएस अधिकारियों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को जारी किए आदेशों के बाद अब एसटीएफ के नए चीफ आईपीएस कुलदीप सिंह होंगे। हरदीप सिंह सिद्धू के आईटीबीपी में डेपुटेशन पर जाने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बी चंद्रशेखर को एडजीपी जेल, एलके यादव को डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, आरके जैसवाल को आईजी एसटीएफ, गुरिंदर सिंह ढिल्लों को आईजी लॉ एंड ऑर्डर, एसपीएस परमार को आईजी बठिंडा रेंज, नौनिहाल सिंह को आईजी पर्सोनल एवं एडिशनल चार्ज आईजी पीएपी-टू जालंधर, अरुण पाल सिंह को आईजी प्रोविजनिंग, शिव कुमार वर्मा को आईजी सिक्योरिटी, जसकरण सिंह को पुलिस कमिश्नर अमृतसर, आईजी पीएपी जालंधर, कौस्तुभ शर्मा को आईजी मानवाधिकार, गुरशरण सिंह संधू को आईजी जालंधर रेंज लगाया गया है। इनके अलावा इंदरबीर सिंह को डीआईजी पीएपी जालंधर छावनी, डॉ. एस भूपति को डीआईजी प्रोविजनिंग एडिशनल पुलिस कमिश्नर जालंधर, नरेंद्र भार्गव को डीआईजी कम जॉइंट डायरेक्टर पीपीए फिल्लौर, गुरदयाल सिंह को डीआईजी एजीटीएफ, रणजीत सिंह को डीआईजी फिरोजपुर रेंज, मनदीप सिंह संधू को कमिश्नर पुलिस लुधियाना, नवीन सिंगला को डीआईजी एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब-चंडीगढ़, संदीप गर्ग को एसएसपी मोहाली, विवेकशील सोनी को एसएसपी रोपड़, नानक सिंह को एसएसपी मानसा, गौरव तुरा को एआईडी पर्सोनल, कंवरदीप कौर को एसएसपी फिरोजपुर और सुरेंद्र लंबा को एसएसपी संगरूर लगाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक के कुल रोगियों में 60 प्रतिशत भारत में: डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर, : 18 अक्टूबर : ब्रेन स्ट्रोक के नवीनतम उपचार विकल्पों के बारे में शुक्रवार को लिवासा अस्पताल में न्यूरोसर्जरी और न्यूरो इंटरवेंशन के डायरेक्टर डॉ. विनीत सग्गर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक दुनिया...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में साईबर क्राईम तथा साईबर कानून विषय पर बैवीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईटी सैल दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व साईबर क्राईम तथा साईबर कानून विषय पर बैवीनार करवाया गया। बैवीनार में मुख्य प्रवक्ता बाबा बंदा सिंह...
article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में मारी बाजी

 स्कूल की छात्रा अर्पिता बत्ता ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 17  अप्रैल : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजों में पारोवाल स्थित दोआबा पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!