एक क्लिक : निजी तकसीम संबंधी अर्जियां अपलोड

by

सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर निजी तकसीम का काम किया सरल-डीसी
होशियारपुर। पंजाब सरकार द्वारा निजी तक्सीम को दर्ज करने की प्रक्रिया को और सरल व सही बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की है। जिस पर एक क्लिक के जरिए निजी तकसीम संबंधी अर्जियां अपलोड की जा सकती है। सरकार की ये नागरिकता केंद्रित पहलकदमी हदबंदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अहम साबित हो रही है तथा इस से विवादों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा रहा है। इसके कारण सही तरीके से जमीन की खरीद बेच के अलावा फसलों के नुकसान का मुआवजा प्राप्त करने व जमाबंदी की नकल आसानी से हासिल करने में मदद मिल रही है। डिप्टी कमिशनर संदीप हंस ने बताया कि जमीन मालिक अपनी निजी तकसीम संबंधी अरजी आनलाईन पोर्टल https://eservices.punjab.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं तथा अपनी एप्लीकेशन की स्थिति भी चैक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक इस वैबसाइट पर अपना नाम, पिता/पति का नाम, गांव का नाम, सब-तहसील/तहसील, जिला, खाता व खसरा नंबर के वेरवों सहित अरजी देकर अपलाई कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि बिनैकार की जमीन के सभी हिस्सेदारों द्वारा प्रस्तावित वित्रण का एक मैमोरंडम व जमीन की वित्रन को दर्शाता फील्ड मैप भी अपलोड करना पड़ता है। संबंधी सर्कल माल अफसर द्वारा कारवाई करने के उपरांत यह आनलाईन अरजियां कानूंगो इंचार्ज व फिर संबंधित पटवारी को भेजी जाती है। माल रिकार्ड से मेमोरंडम के सभी कागजों के चैक करने के बाद पटवारी द्वारा संबंधित पक्षों को कार्रवाई के लिए निजी तौर पर हाजिर होने व इंतकार की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। इंतकाल दर्ज करने के बाद संबंधित पटवारी द्वारा इस को चैक करने के लिए कानूंगो के पास पेश किया जाता है, फिर अंतिम आदेशों के लिए सीआरओ (सहायक कलेक्टर ग्रेड-2) के पास पेश किया जाता है। इंतकाल की चैकिंग करने के बाद हरेक अर्जी के लिए पोर्टल पर आर्डर दर्ज किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Honour Elders, Society’s Priceless

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 06 : Under the leadership of India Development Council president and prominent social worker Sanjeev Arora, council members distributed food supplies to 25 destitute and needy elderly residents at Tera Aasra...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे...
article-image
पंजाब

विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का निधन – 2 जनवरी को अंतिम संस्कार

गढ़शंकर, 31 दिसंबर: नगर परिषद गढ़शंकर ने पूर्व प्रधान समाजसेवी व इलाक़े के विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचनचेत निधन पर बीजेपी नेता निमिषा...
article-image
पंजाब

34 नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 19 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक बलकार सिंह उर्फ ​​बिल्ला पुत्र हरदेव सिंह निवासी गांव नंगल खुर्द, थाना माहिलपुर को 34 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के...
Translate »
error: Content is protected !!