तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

by

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक नंबर-7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने हाल ही में दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को चिट्‌ठी लिखी थी, जिसमें जेल सुपरिन्टेंडेंट पर सत्येंद्र जैन को फेवर करने का आरोप लगाया था। सुकेश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए धमकी मिलने की भी बात कही थी। इसके बाद एलजी द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की सिफारिशों के बाद ही अजीत कुमार को सस्पेंड किया गया है। बता दें कि इससे पहले 4 नवंबर को ही तिहाड़ जेल के डीजी भी बदले गए थे। ठग सुकेश चंद्रशेखर के संरक्षण देने के आरोप के बाद तत्कालीन जेल डीजी संदीप गोयल को हटाकर संजय बेनीवाल को जेल डीजी बनाया गया था। सुकेश ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा के बदले गोयल ने 10 करोड़ रुपए लिए हैं, इसमें सत्येंद्र जैन भी शामिल हैं।
ईडी ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को किया था गिरफ्तार :
दिल्ली सरकार के जेल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। जैन तब से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसके अलावा पिछले दिनो मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर लिखकर जैन, जेल अधिकारियों और केजरीवाल पर कई आरोप लगाए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी लोगों’ की पहचान किये जाने के पक्ष में हूं, पर भाजपा की कार्यशैली से सहमत नहीं: प्रतिभा सिंह

शिमला, 28 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को कहा कि वह राज्य की सुरक्षा के लिए “बाहरी लोगों” की पहचान किये जाने के पक्ष में हैं, लेकिन वह भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा : मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूकता गतिविधियों पर करें फोकस – मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

ऊना, 26 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए कारगर योजना बनाने तथा उसे सटीकता से...
article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस के प्रदर्शन में अजीब स्थिति, PM मोदी के पुतले के साथ पार्टी का झंडा भी जला

कंपनी बाग चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पंजाब सरकार के विरोध में भी लगे नारे; कांग्रेस नेताओं ने UPI टैक्स को लेकर केंद्र पर साधा निशाना जालंधर। कंपनी बाग चौक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पूर्व ADC और खनन कारोबारी गिरफ्तार : रावी नदी किनारे 92 एकड़ शामलात जमीन के अवैध हस्तांतरण का मामला …1.75 करोड़ रुपये नकद बरामद; 31 बैंक खाते फ्रीज, जांच में 367.5 करोड़ रुपये के अवैध खनन का अनुमान

 पठानकोट  । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पठानकोट के पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जालंधर स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया...
Translate »
error: Content is protected !!