कवि गोष्ठी आयोजित : आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के सौजन्य से भरवाईं के रेस्ट हाउस में

by

चिंतपूर्णी। ऊना जिला में स्थित भरवाईं के रेस्ट हाउस में आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के सौजन्य से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 8 कवियों ने हिस्सा लिया। इस कवि गोष्ठी में वित्त अधिकारी शम्मी राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वित्त अधिकारी शम्मी राज ने कविता भी प्रस्तुत की। इस कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से जागरूकता का संदेश देते हुए समां बांधा और इन कविताओं के माध्यम से हाल ही में हुई चिंतपूर्णी क्षेत्र की घटनाओं को भी कविताओं के माध्यम से वर्णन किया। आपदा प्रबंधन टीम के संदीप कुमार से बताया कि इस कवि गोष्ठी में मैडम रानी शर्मा, सुमित शर्मा, कुंदन भारद्वाज, अश्वनी, वीर सिंह, दीपांशु आदि ने प्रस्तुति दी। इस दौरान वित्त अधिकारी शमी राज ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को बधाई दी और शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

‘‘मुख्यमंत्री जी, पिछले 40 साल से मेरी जमीन के इंतकाल का केस लटका हुआ था : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लाभार्थियों ने व्यक्त की भावनाएं

अंब पठियार ( ज्वालामुखी ) ‘‘मुख्यमंत्री जी, पिछले 40 साल से मेरी जमीन के इंतकाल का केस लटका हुआ था। इतनी परेशानी हो रही थी कि बता नहीं सकता। एक किसान का बेटा हूं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम फसल बीमा योजना बारे जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में किसानों को किया जाएगा जागरूक : डीसी ने किसान जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

ऊना : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीसरे फसल बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला मुख्यालय से किसान जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में युवक की संदिग्ध मौत….लिव-इन पार्टनर महिला गिरफ्तार

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, चंबा के गोल्टी में युवक की मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार एएम नाथ। चम्बा : चंबा से सटी ग्राम पंचायत सरोल के गोल्टी गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 300 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

नेरचौक और टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगे PET स्कैन, मेडिकल कॉलेजों में साल के अंत तक ऑटोमेटेड लैब सिस्टम शुरू करने का लक्ष्य एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!