नील गाय की आड़ में किया बारासिंगे का शिकार : निग्गी के जंगल में मिला कटा हुआ सिर

by

नवांशहर। कस्बा काठगढ़ के नजदीकी गांव निग्गी के जंगल में गांववासियों ने बारासिंगे का कटा हुआ सिर बरामद किया है। अकेले सिर के मिलने से शिवालिक के जंगलों में नील गाय की आड़ में बारासिंगे के शिकार के खेल की संभावनाओं को बल मिल रहा है। लोगों ने इस मामले की जंगली जीव विभाग से जांच की मांग की है। गांववासियों ने बताया कि बारासिंगे का कटा हुआ सिर देखकर साफ नजर आ रहा है कि शिकारियों द्वारा इसे काफी बेरहमी से मारा गया है। शिकारी बारासिंगे का सिर फैंक गए, जबकि धड़ साथ ले गए। लोगों ने कहा कि जंगली जीव कुदरत की सुंदर पूंजी हैं और इनकी रक्षा करना सभी का फर्ज है। गांववासियों ने कहा कि सरकार द्वारा जंगली जीवों के शिकार पर पाबंदी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद भी रात के समय शिकारी जंगली जीवों का शिकार करने से बाज नहीं आते, क्योंकि बारासिंगे का मांस काफी मंहगा बिकता है। उन्होंने जंगली जीव विभाग से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। वहीं जानकारों का मानना है कि असल में ये नील गाय की आड़ में बारासिंगे का शिकार हो सकता है। नीलगाय व बारासिंग के मांस को सिर के बिना पहचानना आसान नहीं रहता। क्योंकि दोनों का धड़ एक जैसा ही होता है। बताते चलें कि सांभर या बारासिंगे का शिकार पूरी तरह से बैन है। जबकि नील गाय का परमिट मिल जाता है। लेकिन इलाके में नहरों के पक्के किए जाने तथा जंगलों की जमीन कम होने से पहले ही इनका इलाका कम हो रहा है तथा इसीलिए वन्यजीव प्रेमी बार बार नील गाय के शिकार को भी पूरी तरह से बैन करने की मांग उठाते रहते हैं। गांव वासियों व वन्यजीव प्रेमियों ने मामले की जांच की मांग उठाई है। वन रेज अफसर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और उनके बेटे की विदेशी संपत्तियों से जुड़ी ‘गुप्त’ फाइल देखेगा ईडी, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने बुधवार को उनकी निचली अदालत (Lower...
article-image
पंजाब

 तीसरे चरण के मतदान में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया – भाजपा के जुमलों से हटकर, जनकल्याण पर केंद्रित है कांग्रेस की सोच: मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 7 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा के जुमलों से हटकर कांग्रेस की सोच जनकल्याण पर केंद्रित है, जो...
article-image
पंजाब

पकड़ना, पीटना और रिश्वत लेना आम बात…पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला का बड़ा बयान पंजाब पुलिस को लेकर

अमृतसर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब में सीआईए स्टाफ और पुलिस द्वारा रिमांड लेना या न लेना पकड़कर पीटना या न पीटना एक अच्छी खासी इंडस्ट्री है और इसके...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद खन्ना की अगुआई में शिष्ट मंडल में  रेलवे के केन्द्री राज्य मंत्री बिट्टू व डीएम फ़िरोज़पुर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नवांशहर रोड तक बाबा सतनाम सिंह द्वारा पहले बनाए मिनी बाईपास पर पड़ती रेलवे लाइन पर फाटक लगवाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अगुआई में रेलवे के...
Translate »
error: Content is protected !!